बिग बॉस के सीजन 11 में ढिंचैक पूजा की
लवस्टोरी के बारे में जो खबरें चल रही थीं, नए खुलासे के बाद वो झूठी साबित हो गई हैं। दरअसल, पूजा के दिल में लव नहीं कोई और है, इसका खुलासा खुद ढिंचैक पूजा ने किया।
बिग बॉस वूट पर चल रहे अनदेखे वीडियो के मुताबिक, ढिंचैक पूजा ने अपने साथी कंटेस्टेंट सब्यसाची सतपथी के सामने अपने पहले क्रश के राज खोले। पूजा कहती हैं कि बिग बॉस में आने से करीब 15 दिन पहले एक लड़का उसकी जिंदगी में आया है। संगीत वीडियो के जरिए वह उसके संपर्क में आई।
वीडियो में पूजा आगे कहती हैं कि लड़का शाकाकारी हो तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि वह खुद शाकाहारी है और उसे मांसाहारी लोग पसंद हैं। इस पर सब्यसाची कहते हैं कि अगर लड़का जैन है, तो सब ठीक है। इस पर पूजा कहती हैं कि लड़के की उसके प्रति फीलिंग भी काफी मायने रखती है।
गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आई थीं कि 30 अक्टूबर के शो में ढिंचैक पूजा ने आकाश और अर्शी को अपने दिल की बात बताई। पूजा का कहना है कि वे लव त्यागी को पसंद करने लगी हैं। इसके बाद प्रियांक भी इन तीनों में शामिल हो जाते हैं और पूजा की बात सुनकर तीन जमकर ठहाके लगाते हैं।
अगले ही दिन सुबह घरवालों ने हल्दी की रस्म लव के साथ कर दी। लव को हल्दी लगते देख शर्म के कारण पूजा बिस्तर से भी बाहर नहीं निकली। लव के साथ रस्म पूरी करने के बाद पूजा को भी हल्दी लगी। पूजा को खुद के नाम की हल्दी लगते देख लव शर्माने लगे और दूसरे बेड पर अपना चेहरा छुपा लिया।