बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की लड़ाई ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। दोनों जमकर बहसबाजी करने में लगे हुए हैं। भले ही दर्शक इस झगड़े को देखकर एंटरटेन हो रहे हों लेकिन विकास गुप्ता अब ये ड्रामा नहीं झेलना चाहते हैं और इसी के चलते उन्होंने एक बार फिर घर से बाहर भागने की कोशिश की। सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि वो ये शो बीच में ही छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी भी देने को तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विकास ने इतना बड़ा फैसला ले लिया।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: आकाश ने इस फीमेल कंटेस्टेंट के लिए उतार दी अपनी पैंट, घरवालों ने बंद कर ली आंखें
दरअसल इस हफ्ते घर में हुए लग्जरी बजट टास्क में विकास और शिल्पा शिंदे की टीम में मुकाबला था। वहीं टास्क में विकास गुप्ता की टीम ने जीत हासिल की है। आपको बता दें कि बिग बॉस ने विकास को इस टास्क को जीतने के बदले कैप्टनेसी का मौका दोबारा पाने की शर्त रखी थी। हालांकि घरवालों ने कैप्टेनसी के लिए बेनाफशाह का नाम चुन लिया। यह बात विकास को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो सबसे लड़ने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं घरवालों ने टास्क में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में विकास का नाम ले लिया तो वो और बिफर गए।
इसके बाद ही विकास ने घर से भागने का फैसला कर लिया। इससे पहले भी शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई के बाद उन्होंने घर से भागने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर का एक दरवाजा खुला देख विकास ने भागने की कोशिश की। हालांकि ऐसा करते हुए बिग बॉस ने उन्हें रोक लिया और कंफेशन रूम में बुलाकर डांट लगाई। वहीं विकास बिग बॉस की कोई बात मानने को तैयार नहीं थे।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: इस वीडियो में है अर्शी के पुणे-गोवा का 'गंदा' स्कैंडल, रखी थी ये डिमांड
उन्होंने कहा कि वो ये शो छोड़ना चाहते हैं। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट को बीच में तोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी भी चुकाने को राजी हैं। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने को कहा। विकास ने क्या फैसला लिया यह तो आने वाले एपिसोड में पता चल ही जाएगा लेकिन ड्रामा तो खूब हुआ।