टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रिएलिटी शो माना जाने वाला बिग बॉस अपने कंटेस्टेंट की हरकतों की वजह से चर्चा के चरम पर है। घर के सदस्यों के झगड़े और पब्लिसिटी स्टंट दर्शकों में भी उत्सुकता बनाए रख रहे हैं। इन सबके बीच एक बार फिर से एक सदस्य को रोते देखा गया। देवोलीना भट्टाचार्य शो में फूट फूटकर रोते लगीं।
2 of 7
देवोलीना, राखी
- फोटो : colors
देवोलीना भट्टाचार्य राखी सावंत से अपना दुख साझा करती नजर आईंं। उन्होंने कहा कि जिसके पिता नहीं होेते उसे सब सताते हैं। समाज में उनकी इज्जत नहीं की जाती और लोग उनसे गलत तरीके से व्यवहार करते हैं।
देवोलीना ने बचपन के मुसीबतों से भरे समय को याद करते हुए कहा कि वह 11 साल की थीं जब उनके पिता का निधन हो गया था। वे तीन भाई बहन थे। घर चलाने का जिम्मा मां पर आ गया था। उनकी वे अकेले जॉब करती थीं और बच्चों की परवरिश भी। वहीं पिता के जाने के बाद से ही उनकी मां बीमार पड़ गई थीं और उन्हें दौरे पड़ने लगे थे। उस हालत में भी वे नौकरी पर जाया करती थीं।
4 of 7
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : instagram/devoleena
देवोलीना ने एक दुखद घटना को याद करते हुए बताया कि उनकी मां काम पर चली गई थीं और छोटा भाई मैदान में दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी एक दोस्त साइकिल से गिर पड़ा। दूसरे दोस्त ने इसका इल्जाम देवोलीना के भाई पर लगा दिया। उस बच्चे की मौसी ने बिना पूछे और जांचे देवोलीना के भाई को दो जोरदार थप्पड़ मार लगा दिए। वह कहती हैं कि हमारे साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पीठ पर कोई बोलने वाला नहीं थी। इस घटना को याद कर वह काफी रोईं।
5 of 7
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
देवोलीना आगे बताती हैं कि वो परिवार इतने पर ही नहीं माना। जब मेरी नानी ने उनका विरोध किया तो उनके दो पुरूषों ने इतनी जोर से दरवाजा मारा कि नानी की अंगुली टूट गई। हमारे साथ बेहद बुरा बर्ताव किया गया। पिता के नहीं होने की वजह से समाज ने हमें काफी दुख पहुंचाया। हमने ये सबकुछ बर्दाश्त किया है। मैं जानती हूं कि दुनिया बुरे लोगों से भरी पड़ी है।