इस साल कोरोना काल में शुरू हुए बिग बॉस 14 के ऑन एयर होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल कुछ खास नहीं हो पाएगा। लेकिन शो दमदार कंटेस्टेंट के दम पर सारे कयास को दरकिनार करते हुए टीआरपी बटोरने लगा है और वीकेंड की तो बात ही कुछ अलग है। अभी बीते एपिसोड की बात करें तो कंटेस्टेंट के खूब लड़ाई झगड़े के बाद इंटरटेनमेंट का तड़का भी लगा। वहीं दूसरी तरफ विकास गुप्ता को शो से अलविदा कहना पड़ा।
2 of 7
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
शो में बीते हफ्ते होस्ट सलमान खान ने कुछ गेम रखे जिससे पता चला कि किसके मन में किसके लिए कितनी कड़वाहट है और कौन किससे नफरत करता है। इसके लिए एक सदस्य दूसरे सदस्य को उसके व्यवहार के हिसाब से चाट खिलाएगा, जिसमें मिली सामग्री से पता चलेगा कि उसने ये चाट क्यों खिलाई। सबसे पहले रुबीना को यह मौका मिला। वहीं, राखी सावंत और रुबीना की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। रुबीना ने राखी को करेले वाला चाट खिलाकर मन की कड़वी बताया।
3 of 7
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
वहीं रुबीना के पति पर डोरे डालने वाली राखी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। जब उनकी बारी आई तो उन्होंने रुबीना को मिर्च और दही से भरा चाट खिलाकर जलनखोर और सफेद झूठी करार दिया। साथ ही ये भी माना की असल में अभिनव में उनकी कोई दिलचस्पी नहींं है। इसके बाद राहुल वैद्य ने अर्शी खान को निशाना बनाया तो अर्शी ने भी राहुल को कड़वे चाट का स्वाद चखाया।
4 of 7
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
वहीं अभिनव ने अपनी पारी आने पर अली से मिले अपमान का जिक्र करते हुए उन्हें सौंफ, मिर्च और करेले वाला गोलगप्पा खिलाया। बताया कि वह उनसे दुखी हैं। जवाब में अली ने कहा कि अभिनव उनसे जलते हैं। निक्की तंबोली, विकास गुप्ता, देबोलीना समेत सभी ने एक दूसरे के लिए मन में रखी कई बातें कह डालीं और खुलासा हो गया कि कौन किससे कितनी नफरत करता है।
5 of 7
अली और देबोलीना
- फोटो : Social media
इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने रैपिड फायर गेम का भी आयोजन करवाया, जिसकी अगुवाई की जिम्मेदारी अली और देबोलीना को दी। इसमें घर के सदस्यों से सख्त सवाल पूछे गए जिसका उन्हें हां या ना में जवाब देना था। यहां राखी सावंत का बड़ा कुबूलनामा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अभिनव को अब तक सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए डोरे डाल रही थीं ताकि उनका गेम मजबूत बना रहे और दर्शक उन्हें बेस्ट इंटरटेनर मानें।