छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा नखरे दिखाने वाली अदाकारा के रूप में चर्चित रहीं अभिनेत्री निया शर्मा का कोई शो आए और उनका इंस्टाग्राम देह दर्शना तस्वीरों से न पट जाए, ऐसा आज तक कभी हुआ नहीं है। लेकिन, इस बार मामला थोड़ा अलग है। इस बार उनके हीरो रवि दुबे ने निया को उन्हीं के खेल में उन्हीं के पैंतरों से मात देने की ठानी है।
2 of 5
जमाई 2.0
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये तस्वीर देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि रवि दुबे के इस बार इरादे क्या हैं। रवि दुबे का डिजिटल दुनिया में अपना एक बड़ा फैन बेस है और काम भी उनका नंबर वन ही रहा है। इस बार रवि और निया की जोड़ी पर लोगों की निगाहें अभी से जम चुकी हैं और ये सारा किस्सा है उनकी नई सीरीज ‘जमाई 2.0’ के लिए। जब से इस दूसरे सीजन का टीजर सामने आया है, सोशल मीडिया पर रवि दुबे ही छाए हुए हैं।
3 of 5
रवि दुबे
- फोटो : Instagram
इस बार रवि दुबे ने अलग-अलग तरीकों से अपने फैंस को लुभाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वह सिर्फ अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि अपने दूसरे हुनर को भी सीरीज ‘जमाई 2.0’ में अपने फैंस के सामने पेश करने वाले हैं। कम लोग ही जानते हैं कि सीरीज ‘जमाई 2.0’ के टीजर की स्क्रिप्ट रवि दुबे ने ही लिखी है और यही नहीं इस टाइटल ट्रैक में जो आवाज सुनाई दी, वह भी रवि दुबे की ही है।
4 of 5
निया शर्मा
- फोटो : instagram/niasharma90
सीरीज के प्रसारण से पहले इसको बनाने वाले भी इस बार रवि दुबे पर काफी फोकस कर रहे हैं। आमतौर पर होता यही है कि जिस शो में भी निया शर्मा होती हैं, शो की मार्केटिंग टीम सारा मजमा उनके आसपास ही लगाए रखने की कोशिश करती है लेकिन कुछ निया शर्मा का अपना रवैया और कुछ एकदम से शुरू हुए ढेर सारे शोज की भगदड़, निया शर्मा को इस बार उतना लाइम लाइट मिल नहीं पा रही है।
5 of 5
निया शर्मा, रवि दुबे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, रवि दुबे को लेकर मुंबई में सबकी राय सकारात्मक ही दिखती है। वह मिलनसार भी हैं और कभी लोगों से बात करने या उनके साथ फोटो आदि खिंचाने में नखरे भी नहीं दिखाते हैं। गोरखपुर में पैदा हुए रवि दुबे का मुंबई आना भी संयोग ही रहा। वह गोरखपुर से दिल्ली पढ़ने गए और वहां से वह मुंबई पहुंचे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लेकिन मन लग गया मॉडलिंग में और बस वहां से मनोरंजन की दुनिया उनको भा गई।