फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भाबीजी घर पर हैं' के लिए 'गोरी मेम' की तलाश पूरी, सौम्या टंडन के बाद ये अभिनेत्री बनेंगी अनीता भाभी

Tue, 05 Jan 2021 12:59 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain bigg boss fame Nehha Pendse replaces Saumya Tandon
सौम्या टंडन - फोटो : भाबीजी घर पर हैं

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं!' में दो भाभियां हैं। एक सज्जन सुशील जो 'हाय दइया' और 'सही पकड़े हैं' के लिए जानी जाती हैं। वहीं, दूसरी भाभी हैं ग्लैमरस और मॉडर्न। लेकिन यह ग्लैमरस भाभी पिछले साल अगस्त से ही शो से गायब हैं। और, अब जाकर इनकी वापसी शो में होने जा रही है, लेकिन इस बार उनकी शक्ल बदली बदली सी होगी।

Bhabiji Ghar Par Hain bigg boss fame Nehha Pendse replaces Saumya Tandon
नेहा पेंडसे - फोटो : बिग बॉस

दरअसल, अनीता भाभी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौम्या टंडन ने यह शो अपनी मर्जी से छोड़ दिया था। तब से ही शो में 'गोरी मेम' शब्द का अभाव रहा। लेकिन, अब निर्माताओं ने उनकी जगह भरने के लिए अभिनेत्री का चुनाव कर लिया है। 'भाबीजी घर पर हैं!' धारावाहिक में अनिता भाभी का किरदार निभाने के लिए निर्माताओं ने चुनाव किया है टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा पेंडसे का।

Bhabiji Ghar Par Hain bigg boss fame Nehha Pendse replaces Saumya Tandon
नेहा पेंडसे - फोटो : instagram/nehhapendse

सौम्या टंडन के इस शो को छोड़ने के बाद निर्माताओं ने सबसे पहले इस किरदार को निभाने के लिए नेहा से ही बातचीत की थी। हालांकि, उस समय बात बनी नहीं और निर्माताओं ने टीवी की दूसरी अभिनेत्रियों को इस किरदार को निभाने के लिए तैयार करने की सोची। चूंकि, निर्माताओं की पहली पसंद नेहा ही थी इसलिए उन्हें किसी और अभिनेत्री में वह बात नजर नहीं आई। और, अंत में उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए नेहा को ही तैयार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain bigg boss fame Nehha Pendse replaces Saumya Tandon
नेहा पेंडसे - फोटो : instagram/nehhapendse

'भाबीजी घर पर हैं!' टीवी का एक बहुचर्चित धारावाहिक है। शो के निर्माता नहीं चाहते कि वह किसी कलाकार के साथ समझौता करके अपने शो को बर्बाद कर लें। इसलिए, उन्होंने अपनी समझ से अपनी पहली पसंद अभिनेत्री नेहा को ही सही माना। धारावाहिक के लिए नेहा शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू कर सकती हैं। फिलहाल तो निर्माताओं ने उनका सिर्फ चुनाव किया है और नेहा ने सौदे पर हस्ताक्षर भी कर लिए हैं। अब नेहा अगले हफ्ते से इससे शो की शूटिंग शुरू कर देंगी और जनवरी माह के अंत तक दर्शक नेहा को टीवी पर अनीता भाभी के किरदार में देखना शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain bigg boss fame Nehha Pendse replaces Saumya Tandon
नेहा पेंडसे - फोटो : instagram/nehhapendse

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब नेहा इस शो के निर्माता बिनाइफर कोहली और संजय कोहली के साथ काम कर रही हों। नेहा इससे पहले भी इन निर्माताओं के साथ 'मे आई कम इन मैडम?' धारावाहिक में काम कर चुकी हैं। यह धारावाहिक वर्ष 2017 में ही बंद हो गया था। नेहा ने इस शो में भी संजना हितैषी नाम का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं!' में शुभांगी अत्रे, रोहिताश्व गौर और आसिफ शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed