'बेहद' सीरियल से चर्चा में आए एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई हैं और उन्होंने नया साल अपने परिवार के साथ मनाया। मुंबई की वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया था। पीयूष पर एक मॉडल से रेप करने का आरोप लगा है।
पढ़ें: नए साल का जश्न मनाने के बाद प्रियंका पहुंचीं इस खास जगह, शेयर की तस्वीरें
जमानत पर छूटे 23 वर्षीय पीयूष ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मामला कोर्ट में चल रहा है। मैं अभी केस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता। जो भी कहना होगा वो मेरे वकील कहेंगे।'
पीयूष ने आगे कहा कि 'कोई भी जेल पसंद नहीं करता। मैंने अपनी जिंदगी के काफी दिन बर्बाद कर दिए। अब मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मुझे इस देश की ज्यूडिशरी पर पूरा भरोसा है और मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।'
बता दें कि, पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। 23 साल की एक महिला मॉडल ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। पीयूष मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे पहले उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था लेकिन एक वेबसाइट की मानें तो उन्हें नए साल पर जमानत मिल गई हैं।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेहर विज, पीयूष की बहन हैं। उन्होंने इस मामले में बात करते हुए बताया कि वो अपने भाई और पापा के साथ बहुत दिन टच में नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं पता कि आखिर मामला क्या है।