बार्क ने इस साल के 39वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। पिछले हफ्ते कौन से रियलिटी शो या सीरियल को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, इसका खुलासा हो गया है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इसका पता भी चल गया है। हर बार पहले नंबर पर आने वाला स्टार प्लस का फेमस डेली सोप ‘अनुपमा’ इस हफ्ते भी अपनी पोजीशन पर कायम है। लेकिन इस बार टीआरपी लिस्ट में फेरबदल देखने को मिली है। इस हफ्ते एक बड़ा शो टीआरपी की रेस से बाहर हो गया है, जिसकी जगह एक रियलिटी शो ने ली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह?
TRP Week 39: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लगा तगड़ा झटका, रियलिटी शो की एंट्री से टीआरपी लिस्ट में मचा घमासान
अनुपमा
हर बार की तरह इस बार फिर 'अनुपमा' पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस हफ्ते भी रुपाली गांगुली अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे हुए हैं। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों किंजल और तोषू में छिड़ी जंग अनुपमा की जिंदगी में तूफान ला रही है। तोषू-अनुपमा के बीच होता टकराव सीरियल की कहानी को काफी दिलचस्प बना रहा है, जो फैंस को बांधे हुए है। लेकिन इसकी व्यूअरशिप में कमी देखने को मिली है। इस बार 'अनुपमा' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Actors Expensive Watch: शाहरुख-आमिर नहीं सबसे महंगी घड़ी पहनते हैं रणबीर कपूर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों सई और विराट की जिंदगी हर रोज नया मोड़ ले रही है। विनायक के इलाज के कारण जहां एक तरफ विराट और सई करीब आ रहे हैं, वहीं पत्रलेखा को इनकी मुलाकातों से दिक्कत हो रही है। टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते एक बार फिर से दूसरे स्थान पर नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर यह शो रहा। 'गुम है किसी के प्यार में' बीते काफी हफ्तों से इसी नंबर पर बना हुआ है। शो को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Monalisa: मोनालिसा के बोल्ड लुक ने उड़ाए फैंस के होश, शिमरी गाउन में दिखा कातिल अंदाज
ये हैं चाहतें
स्टार प्लस का यह सीरियल 'ये हैं चाहतें' लगातार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है। 'ये हैं चाहतें' में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी वजह से यह टॉप-3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहा है। अकबर काजी और सरगुन कौर को इस हफ्ते 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Vilayat Jafri: मुंबई में कल सजेगा अवध के विलायत की यादों का जलसा, इस बार सुष्मिता को मिलेगा एक्सीलेंस अवॉर्ड
रविवार विद स्टार परिवार
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल 'रविवार विद स्टार परिवार' के रूप में आया है। इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले लोगों को बहुत पसंद आया था, जिसकी वजह से वर्षों से प्रसिद्धी हासिल कर चुके शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को बड़ा झटका लगा है। इसकी एंट्री के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट से बाहर हो गया है। 'रविवार विद स्टार परिवार' के ग्रैंड फिनाले को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Randeep Hooda: एक्टर से डायरेक्टर बने रणदीप हुड्डा, इस फिल्म में मुख्य किरदार के साथ संभाली निर्देशन की कमान