सीरियल की दुनिया में दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है इसका खुलासा करने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस वक्त कई सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का लगा है जिसका सीधा असर शो की टीआरपी पर देखने को मिला है। इस बार की टीआरपी में सबसे बड़ा फायदा दो शोज को मिला है तो सबसे भारी नुकसान कपिल शर्मा को हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा।
2 of 5
Naagin 3
- फोटो : twitter
'खतरों के खिलाड़ी' शो का ग्रैंड फिलाने इस बार भी नंबर एक की पोजीशन पर रहा। यह शो भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसका सीधा असर अभी भी टीआरपी पर देखने को मिल रहा है। दूसरे नंबर पर 'नागिन 3' रहा। 'नागिन 3' में बदले की आग और ट्विस्ट का ड्रामा लोगों को रास आ रहा है। इसी वजह से सीरियल की टीआरपी में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है।
3 of 5
Kulfi Kumar Bajewala
- फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर इस हफ्ते दो सीरियल का कब्जा रहा। इस हफ्ते 'कुंडली भाग्य' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' दोनों ही सीरियल तीसरे पायदान पर हैं। इन दोनों सीरियल की एंट्री काफी शॉकिंग है। 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में अमायरा की तबीयत खराब चल रही हैं तो वहीं कुल्फी का अम्मा जी के चंगुल से भागने की कोशिश दर्शकों को रास आ रही है। इसका सबूत सीरियल की टीआरपी है।
4 of 5
Kasautii Zindagii Kay
- फोटो : twitter
चौथे नंबर पर इस हफ्ते एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' ने कब्जा जमाया है। इस सीरियल की टॉप 5 में एंट्री अपने आप में चौंकाने वाली है। सीरियल में इन दिनों प्रेरणा और कोमोलिका की दुश्मनी दिखाई जा रही है। जो कि इस सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल दे रही है। पांचवें नंबर पर भी दो सीरियल है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कुमकुम भाग्य'।
5 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma
- फोटो : instagram
छठे नंबर पर भी दो सीरियल का कब्जा है। 'तुझसे है राब्ता' और 'सुपर डांसर चैप्टर 3'। सातवें नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' है। इस सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है, जिससे कपिल शर्मा को भारी नुकसान हो सकता है। आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है वहीं नौवें नंबर पर 3 सीरियल है। 'नजर', 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' और 'गठबंधन' हैं। दसवें नंबर पर 'दिव्य दृष्टि', 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' और 'कृष्णा चली लंदन' है।