रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों केे खिलाड़ी जब से खत्म हुआ है कई सीरियल ने राहत की सांस ली है। खतरों के खिलाड़ी की वजह से किसी भी सीरियल को टीआरपी रेटिंग में टॉप पोजीशन नहीं मिल रहा था। इस हफ्ते जारी की गई बार्क रिपोर्ट में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले।
कपिल शर्मा को तगड़ा फायदा दे गए अर्चना के आंसू, TRP की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वें हफ्ते यानी 30 मार्च से 5 अप्रैल तक की रेटिंग्स में सबसे बड़ा फायदा मिला कपिल शर्मा के शो को। सिद्धू के जाने के बाद शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन जल्द ही इसने अपनी रफ्तार पकड़ ली। द कपिल शर्मा शो इस हफ्ते पांचवें नंबर पर रहा जबकि 13वें हफ्ते में यह आठवें नंबर पर था।
लंबे समय बाद सीरियल कुमकुम भाग्य को पहला स्थान मिला है। सीरियल में शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा की मुख्य भूमिका है। पिछले हफ्ते यह शो 7वें नंबर पर था। दरअसल हाल में कहानी को आगे बढ़ाया गया है ऐसे में लगता है दर्शकों को ये बदलाव पसंद आया है।
एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। सीरियल इस हफ्ते टॉप 5 से बाहर हो गया है। नागिन 3 को जहां तीसरे तो शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को 8वें स्थान से संतोष करना पड़ा।
1.कुमकुम भाग्य
2.कुल्फी कुमार बाजेवाला
3.कुंडली भाग्य
4.नागिन 3
5.द कपिल शर्मा शो
6.कसौटी जिंदगी की 2
7.ये रिश्ता क्या कहलाता है
8.सुपर डांसर चैप्टर 3
9.ये रिश्ते हैं प्यार के
10.तुझसे है राब्ता