सीरियल की दुनिया की एक हफ्ते की पूरी खबर लेकर इस बार की बार्क रिपोर्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी सीरियल की दुनिया में काफी उतार-चढ़ाव आया जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि टेलीविजन क्वीन एकता कपूर को दोहरा झटका लगा है। एक सीरियल पहले नंबर से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गया है तो वहीं हाल ही में टॉप 10 में शामिल सीरियल एक बार फिर से लिस्ट से बाहर हो गया। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पायदान पर रहा।
2 of 5
Naagin 3
- फोटो : twitter
नागिन 3 को पीछे छोड़ते हुए इस बार 'कुमकुम भाग्य' सीरियल पहले नंबर पर है। इस बार दूसरे नंबर पर 'नागिन 3' सीरियल है। जब से यह सीरियल ऑनएयर हुआ है तब से ज्यादातर नंबर एक के पायदान पर था लेकिन इस हफ्ते एक पायदान नीचे आ गया है। वहीं तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है।
3 of 5
Radha Krishn
- फोटो : twitter
चौथे नंबर पर नए सीरियल 'राधा कृष्ण' और 'कुमकुम भाग्य' है। सीरियल 'राधा कृष्ण' टॉप 10 लिस्ट में नई एंट्री है। यह सीरियल कुछ वक्त पहले ही शुरू हुआ है लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा। इस लिस्ट में छठे नंबर पर 'महक', सातवें नंबर पर 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' है।
4 of 5
Kullfi Kumarr Bajewala
- फोटो : twitter
वहीं आठवें नंबर पर सीरियल 'तुझसे है राबता', नौंवे नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 10वें नंबर पर 'निमकी मुखिया' है। इस बार टॉप 10 की लिस्ट से 'कसौटी जिंदगी के' बाहर हो गया है। वहीं 'बिग बॉस' सीजन 12 भी जगह बनाने में नाकामयाब रहा। पिछले हफ्ते एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' 10वें स्थान पर था लेकिन इस हफ्ते गिरती टीआरपी की वजह से टॉप 10 से ही बाहर हो गया है।
5 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2
- फोटो : twitter
वहीं 'बिग बॉस सीजन 12' भी लगातार टॉप 10 से बाहर है। इस रियलिटी शो में मेकर्स ने कई ट्विस्ट एंड टर्न लाने की कोशिश की लेकिन कोई भी गिरती टीआरपी को बचाने में असफल रहा। इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में एकता कपूर के दो सीरियल 'नागिन 3' के एक पायदान नीचे आने और 'कसौटी' के बाहर होने से तगड़ा झटका जरूर लगा है।