फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balika Vadhu: डॉ. कृति ने निरस्त कराया 49वां बाल विवाह, अक्षय तृतीया से पहले आए फैसले को सुनकर उछल पड़ी सुहानी

Sat, 22 Apr 2023 03:46 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 22 Apr 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu Suhani stuck after listening to the verdict before the 49th child marriage Aksha Tritiya
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
‘बालिका वधू’ धारावाहिक की ब्रांड अंबेसडर रही सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कृति भारती के कदम अब एक ऐसे रिकॉर्ड की तरफ बढ़ चले हैं, जिसकी मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती। कृति ने अपना जीवन उन बालिका वधुओं के नाम कर रखा है जिनकी बालिग होने से पहले ही शादी कर दी जाती है और तमाम कानूनी संरक्षा भी उनके काम नहीं आ पाती। कृति ने इन बाल वधुओं को बाल विवाह के चंगुल से मुक्त कराने का बीड़ा उठा रखा है, और अगला एक अदालती फैसला बाल विवाह से मुक्ति दिलाने का उनका 50वां पड़ाव बन जाएगा।

 
Balika Vadhu Suhani stuck after listening to the verdict before the 49th child marriage Aksha Tritiya
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.कृति भारती ने अब तक 49 बाल विवाह निरस्त करवा चुकी हैं। अक्षय तृतीया के दिन राजस्थान में बड़ी संख्या में बाल विवाह होते रहे हैं लेकिन कृति की इस बारे में लगातार चल रही मुहिम ने इस परंपरा की रोकथाम में बड़ा काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक और बालिका वधू के बाल विवाह के खिलाफ जंग जीती। कृति के मुताबिक जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश प्रदीप कुमार मोदी ने आखातीज से पहले समाज को कड़ा संदेश देकर सुहानी (बदला हुआ नाम) के बाल विवाह निरस्त का फैसला सुनाया। यह सारथी ट्रस्ट का बाल विवाह निरस्त कराने 49वां मामला है।

Balika Vadhu Suhani stuck after listening to the verdict before the 49th child marriage Aksha Tritiya
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
जानकारी के मुताबिक एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी सुहानी (बदला हुआ नाम)  का बाल विवाह करीब छह साल पहले महज 13 साल की उम्र में समाज के दबाव में करवा दिया गया था। सुहानी प्रशासनिक अधिकारी बनने का ख्वाब संजोए थी। उसको खुद के ख्वाब टूटते दिखे। इधर लगातार ससुराल वालों ने लगातार गौना करने का दबाव बनाया और जानलेवा धमकियां दी तो वह अवसाद से घिर गई। घबराहट में स्कूल जाना तक छूट गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu Suhani stuck after listening to the verdict before the 49th child marriage Aksha Tritiya
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सुहानी को इसी बीच कृति की मुहिम के बारे में जानकारी मिली और उसने कृति से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। करीब पांच महीने पहले इस मामले को लेकर कृति भारती ने जोधपुर के  पारिवारिक न्यायालय में बाल विवाह निरस्त का वाद दायर किया। तथ्यों और दस्तावेजों को देखने के बाद पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप कुमार मोदी ने बालिका वधू सुहानी के छह साल पहले महज 13 साल की उम्र में हुए बाल विवाह  को निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया। 
 
विज्ञापन
Balika Vadhu Suhani stuck after listening to the verdict before the 49th child marriage Aksha Tritiya
डॉ. कृति भारती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अपने फैसले में न्यायाधीश मोदी ने समाज को बाल विवाह के खिलाफ खड़ा संदेश देते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना सरासर गलत है। देश सालों से बाल विवाह की कुप्रथा में जकड़ा हुआ है। इसके खात्मे के लिए समेकित प्रयास करने जरूरी है। बाल विवाह निरस्त के फैसले पर सुहानी खुशी से उछल पड़ी और डॉ.कृति से लिपट गई। डॉ कृति ने अब तक राजस्थान में 49 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाने के अलावा देश में 1700 से अधिक बाल विवाह रूकवाए है। आखातीज को अबूझ मुहूर्त मानकर बाल विवाह करवाने की कुप्रथा के खिलाफ डॉ.कृति की बाल विवाह निरस्त कराने की मुहिम अब भी जारी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed