फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivya Pathania: कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं ‘बाल शिव’ की ‘पार्वती’, शिव्या पठानिया ने किया खुलासा

Thu, 30 Jun 2022 09:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 30 Jun 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Baal Shiv Fame Actress Shivya Pathania shares her casting couch experience with fake producer
शिव्या पठानिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो 'बाल शिव' में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शिव्या पठानिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिव्या ने हाल ही में कास्टिंग काउच का शिकार होने को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री को एक नकली प्रोड्यूसर ने फोन कर बुलाया था और कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही थी। अभिनेत्री के साथ ये घटना तब हुई जब वह काम की तलाश में थीं।

Baal Shiv Fame Actress Shivya Pathania shares her casting couch experience with fake producer
शिव्या पठानिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिव्या पठानिया 'हमसफर' सीरियल कर रही थी, जिसके ऑफ एयर होने के आठ महीने बाद तक उनके पास कोई काम नहीं था। ऐसे में वह काम के लिए इधर-उधर भटक रही थीं। इसी दौरान उन्हें इस ऑडिशन के लिए कॉल आया था। शिव्या पठानिया ने बताया, 'मुझे सैंटाक्रूज ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। जब मैं वहां पहुंची तो देखा कि कमरा काफी छोटा था। जिस व्यक्ति ने मुझे बुलाया था वह खुद को प्रोड्यूसर बता रहा था और उसने मुझसे कहा कि अगर तुम्हें बड़े सेलिब्रिटी के साथ एड करना है, तो मेरे साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा।'

Baal Shiv Fame Actress Shivya Pathania shares her casting couch experience with fake producer
शिव्या पठानिया - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे शिव्या ने कहा, 'इस दौरान सबसे हंसी वाली बात ये थी कि उसके लैपटॉप पर हनुमान चालिसा बज रहा था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। ये बहुत फनी था और मुझे हंसी आ गई। मैंने उससे कहा कि आपको शर्म नहीं आ रही? आप भजन सुन रहे हो और मुझसे क्या कह रहे हो? मुझे सालभर बाद ये बात पता चली थी कि वह फेक प्रोड्यूसर था और उसका कोई प्रोडक्शन हाउस भी नहीं था। मैंने अपने सभी दोस्तों को भी इस बारे में बताया ताकि कभी कोई गलती से भी उसके जाल में न फंसे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Baal Shiv Fame Actress Shivya Pathania shares her casting couch experience with fake producer
शिव्या पठानिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शिव्या पठानिया 2013 में मिस शिमला का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने हर्षद चोपड़ा के साथ 'हमसफर' सीरियल से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की। इसके बाद वह 'ये रिश्ता साझेदारी का', 'ये है आशिकी', 'राधा कृष्ण', 'बाल शिव' और 'लव कुश' जैसे कई शो में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed