{"_id":"60d075708ebc3e2da202156f","slug":"avika-gor-broke-silence-about-rumour-of-having-a-secret-child-with-co-star-manish-raisinghan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: मनीष रायसिंघन संग 'सीक्रेट चाइल्ड' के आरोप पर 'आनंदी' ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे पापा की उम्र का है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खुलासा: मनीष रायसिंघन संग 'सीक्रेट चाइल्ड' के आरोप पर 'आनंदी' ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे पापा की उम्र का है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनीष रायसिंघन, अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल के बहुत से कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है। इसके साथ ही ऑफस्क्रीन भी उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगती है। इसमें 'ससुराल सिमर का' फेम अविका गौर और मनीष रायसिंघन का नाम भी शामिल है। इस सीरियल में मनीष और अविका ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। मनीष और अविका की केमेस्ट्री फैंस को सीरियल में काफी पसंद आई थी। इसी केमेस्ट्री के चलते अविका और मनीष शो के लीड स्टार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम से भी ज्यादा मशहूर हो गए थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद भी दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगीं थीं।
अफेयर को लेकर फिर अविका ने की साफ बात
वहीं अविका और मनीष पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके बीच प्यार जैसा कोई रिश्ता नहीं है और वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हैंडसम हंक मनीष रायसिंघन तो संगीता से शादी भी कर चुके हैं। इसके बावजूद दोनों के अफेयर को लेकर तमाम बातें सामने आती हैं। यहां तक कि ऐसा भी कहा गया कि मनीष और अविका का एक बच्चा भी है जो उन्होंने छिपा कर रखा है। अब इस अफवाह पर अविका ने खुलासा किया है।
इस सवाल का जवाब देते हुए अविका ने कहा कि, 'ये नामुमकिन है। बिल्कुल नहीं। हमने बच्चा छिपा कर रखा है जैसे आर्टिकल लिखे गए जो कि बहुत गलत है। हम आज भी बहुत करीब हैं। मेरे जीवन में हमेशा उनके लिए जगह रहेगी। 13 साल की उम्र में अब तक के सफर में वो मेरे सबसे करीबी दोस्त रहे हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वो मुझसे 18 साल बड़े हैं। मैंने देखा है कि कैसे वो अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखते हैं, ये बहुत बड़ी बात है'।
3 of 5
अविका गौर, मनीष रायसिंघन
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे अविका ने कहा कि, 'आज भी जब लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या हमारे बीच कुछ है तो मैं 'यार, मेरे पापा से थोड़ा छोटा है वो...' जैसा जवाब देती हूं। शुरू में वो अफवाहों से प्रभावित थे और हमने दो हफ्ते तक एक दूसरे से बात नहीं की, लेकिन जब प्रेस में नई खबरें आने लगीं तो उन्होंने तय किया कि दूरी बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम अपने बारे में पुरानी खबरें पढ़ते हैं तो हंसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अविका गौर
- फोटो : Instagram: @avikagor
मनीष ने इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी संगीता ने भी मान लिया था कि वो और अविका एक कपल थे। मनीष ने कहा, 'जब मैंने संगीता तो डेट करना शुरू किया तो उसने भी हमें कपल समझ लिया और मुझे ये साफ करना पड़ा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। उसने हमारी केमेस्ट्री पर भी टिप्पणी की थी और महसूस किया था कि कोई भी बड़ी आसानी से हमें कपल समझ लेता है। हालांकि मैंने संगीता से बताया कि अविका के साथ मेरी दोस्ती के अलावा कुछ भी नही है'।
विज्ञापन
5 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि जहां एक तरफ मनीष संगीता संग शादी कर चुके हैं तो वहीं अविका भी अपने रिश्ते का इजहार कर चुकी हैं। अविका मिलिंद चंदवानी संग रिश्ते में हैं। उन्होंने मिलिंद के जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा करते हुए बधाई दी थी और उनकी बातों से फैंस को पता चल गया था कि वो मिलिंद से कितना प्यार करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।