बिग बॉस 11 से बेघर होने के बाद अर्शी खान काफी उदास नजर आ रही हैं। दरअसल उन्हें अपने आप से शर्म आ रही है कि शो के अंतिम दिनों में वह घर के कमजोर व कॉमन कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा और लव त्यागी से पहले ही बाहर हो गईं।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिर टीवी एक्टर पर निशाने पर आईं हिना, बोले-इंडस्ट्री में इसके लिए जगह नहीं
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि घर से बेघर होने के लिए जब सलमान खान ने उनका नाम लिया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। अर्शी ने बताया कि उस समय उन्हें अपने आप पर शर्म आ रही थी कि जो कंटेस्टेंट घर में रहना डिजर्व नहीं करते जिनमें प्रियांक शर्मा, पुनीश शर्मा और लव त्यागी आते हैं, उनकी जगह अर्शी आउट हो गईं।
उन्हें बिग बॉस के इस फैसले पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था। अर्शी अपने आप को टॉप 5 कंटेस्टेंट के रूप में सोच रही थीं। उन्हें ये भरोसा था कि वो बिग बॉस के अंतिम पड़ाव तक जाएंगी। अर्शी अपने आप को एक बेहतर कंटेस्टेंट के रूप में सोचती हैं।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: इस बार नॉमीनेट हुए ये दो बेस्ट फ्रेंड्स, घरवाले भी हो गए हैरान
आपको बता दें कि अर्शी खान ने घर में नॉमीनेशन को लेकर चल रही चर्चा में हिस्सा लिया था और इसी के चलते बिग बॉस ने उन्हें भी नॉमीनेट कर दिया था। घर से बेघर होने के बाद अर्शी ने बताया कि उन्होंने घर में सब लोगों के साथ बहुत इन्जॉय किया। उन्होंने घरवालों से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने शिल्पा के साथ किए गंदे व्यवहार पर माफी भी मांगी और यह माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।