बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। घर में हिना के सबसे ज्यादा मशहूर होने के चलते वह आसानी से लोगों के निशाने पर भी आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही घर में हिना खान ने इंडस्ट्री के कुछ एक्ट्रेसेस को लेकर तंज कसे थे। उसके बाद हिना खान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गई थीं। वहीं सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल ने हिना को न सिर्फ ट्विटर पर इसके लिए फटकारा था बल्कि घर के अंदर जा कर उन्होंने हिना को काफी कुछ सुनाया भी था।
Bigg Boss 11: फिर टीवी एक्टर पर निशाने पर आईं हिना, बोले-इंडस्ट्री में इसके लिए जगह नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन