बिग बॉस 11 के घर की मस्ती भले ही खत्म हो गई हो लेकिन बाहर अभी भी पार्टी जारी है। खबर है कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट अर्शी और ज्योति डांस करते दिखाई दे रहे हैं..
अर्शी खान की राह पर चलीं Bigg Boss की ये कंटेस्टेंट, वीडियो में देंखे दोनों का HOT डांस
बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स घर से बाहर आकर मौज-मस्ती और पार्टी में बिजी हो गए हैं। ऐसे में अर्शी खान ने भी पार्टी दी थी जिसमें उन्होंने कॉमनर ज्योति कुमारी को भी बुलाया था। बता दें कि जब से ज्योति अर्शी के साथ ही ठहरी हुई हैं।
ऐसे में दोनों ने डांस वीडियो रिकॉर्ड कर अर्शी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। बता दें कि बिग बॉस के घर में अर्शी और ज्योति में इतना तालमेल नहीं था। लेकिन इस पार्टी के बाद और अर्शी के घर में ठहरने के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई है।
Arshi Khan n Jyoti Haaahaaa Funny dance
A post shared by jyotikumari big boss 11 (@jyotikumaribb115097) on
बता दें कि अर्शी ने पार्टी में शो की विनर रही शिल्पा शिंदे और फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान को भी बुलाया था। लेकिन दोनों ही पार्टी में किसी कारणवश नहीं आ पाईं। इसके चलते अर्शी ने शिल्पा पर वार करते हुए एक ट्वीट भी किया था जिसमें लिखा था 'बुलाना मेरा काम, आना आपका काम।'
वहीं, शो में हार के सदमें से 10 दिन बाद उबरी हिना खान भी ट्विटर पर लाइव आईं और इस बात का ऐलान किया वे प्रियांक और विकास गुप्ता से मिलेंगी औऱ अपने कहे के मुताबिक हिना खान दोनों से मिली भी साथ में हिना का ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी था। तीनों ने मिलकर पार्टी की और फोटो भी शेयर किए थे।