रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की गिरती टीआरपी से शो के निर्माता परेशान हैं। जिसकी वजह से उन्हें घर में नए ट्विस्ट की जरूरत है और अब शो के निर्माताओं ने ऐसा कुछ किया है जिससे टीआरपी में उछाल आना तय है।
Bigg Boss 11: शो में फिर लगने वाला है सेक्स का तड़का, जो भी देखेगा समझो दिल धड़का
बिग बॉस 11 का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। ऐसे में आवाम की फेवरेट और घर की सबसे कंट्रोवर्शिअल कंटेस्टेंट अर्शी खान घर में एंट्री करने वाली हैं। अर्शी फिनाले से पहले घरवालों का हौंसला बढ़ाएंगी। इस दौरान उन्होंने घर के अंदर अपनी अदाओं से दर्शकों को एंटरटेन किया। बता दें कि अर्शी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं उन्होंने घर के बाहर ही नहीं घर के अंदर भी अपनी बिंदास अदाओं से दर्शकों का दिल जीता है।
Arshi Khan re-enters the #BB11 house. Stay tuned to see what happens next.
इस दौरान अर्शी अपने खास दोस्त विकास गुप्ता को सपोर्ट करेंगी। बता दें कि घर में रहते हुए अर्शी और विकास की काफी अच्छी दोस्ती थी। घर से बाहर निकलने के बाद भी अर्शी ने विकास को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था और कहा था कि वो चाहती हैं कि विकास ही शो को जीते।