बिग बॉस 11 के अनसीन तड़के में आकाश और अर्शी के बीच की मस्ती हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दें कि आज यानि कि 29 नवंबर को अर्शी खान का बर्थडे है। लेकिन इससे पहले अर्शी ने आकाश के साथ मिलकर कुछ ऐसा किया कि वे सुर्खियों में आ गई हैं........
अर्शी खान घर में कुछ ना कुछ ऐसा करती ही रहती हैं जिससे वे कैमरे में नजर आती रहे। इसमें चाहे हितेन को छेड़ना हो या फिर अपने अलग-अलग अंदाज से सबका दिल बहलाना। लेकिन इस बार अर्शी इससे भी ऊपर कर बैठीं। दरअसल, बिग बॉस के टेलिकास्ट में फुटेज दिखाई नहीं गई लेकिन हम आपकों फोटो के जरिए इस हसीन नजारे का लुफ्त दे रहे हैं।
घर के बाथटब में अर्शी और आकाश एक साथ मस्ती करते नजर आए। दरअसल, अर्शी ने आकाश को बुलाया। अर्शी के बुलाने पर आकाश तुरंत दौड़े चले आए। बता दें कि आकाश जब से शिल्पा से अलग हुए हैं तब से ही अर्शी की बात ज्यादा मानने लगे हैं। वे उनके साथ घर में रैप भी करते हैं और घरवालों के साथ मस्ती भी।
अर्शी और आकाश ने बाथटब में एक साथ मिलकर बहुत देर तक बबल बाथ एंज्वॉय किया। आपको बता दें कि आकाश ने अर्शी के सामने शर्त रखी थी कि अगर वे उनके साथ एक घंटे तक नहाएंगी तभी वे अंदर आएंगे। अर्शी ने आकाश की बात मान ली। इसके बाद तो घर के दो और सदस्यों ने भी इन्हें ज्वाइन कर लिया।
इन दो सदस्यों में अर्शी को गाली देने वाले प्रियांक और अर्शी को गलत तरीके से घूरने वाले लव त्यागी भी शामिल थे। इसके बाद चारो ने मिलकर टब में खूब मस्ती की। अर्शी घर में अपनी इन हरकतों से बहुत ही पॉपुलर होती ही जा रही हैं।