फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर पहुंचे अपने ही घर के लोग, जमकर खोली एक-दूसरे की पोल

Tue, 04 Aug 2020 07:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh Krushna Abhishek Kiku Sharda Welcomes Their Own Family Members As A Guest In The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का देशभर में एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग है। यह शो हर हफ्ते वीकेंड में दो दिन आता है और इसके लिए इस शो के प्रशंसक पूरे हफ्ते इंतजार करते हैं। वैसे तो हर हफ्ते इस शो के हर एक एपिसोड में फिल्मी दुनिया के बड़े और छोटे हर तरह के सितारे अपनी फिल्मों या  फिर किसी भी प्रोजेक्ट का प्रमोशन करते हुए नजर आते हैं। लेकिन, इस हफ्ते मेहमान के रूप में इस कॉमेडी शो का हिस्सा इसमें काम करने वाले कलाकारों के ही परिवार के लोग रहेंगे।

Archana Puran Singh Krushna Abhishek Kiku Sharda Welcomes Their Own Family Members As A Guest In The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मशहूर अभिनेता कृष्णा अभिषेक इस शो में सपना नाम का एक किरदार निभाते हैं जो कि इसमें अपना एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। इस हफ्ते मेहमान के रूप में कृष्णा की पत्नी अभिनेत्री और निर्माता कश्मीरा शाह मंच पर मौजूद रहेंगी। अपनी पत्नी के साथ मिलकर कृष्णा ने मंच पर कुछ फिल्मी गीतों पर खूब ठुमके लगाए। इसके अलावा कश्मीरा सपना ब्यूटी पार्लर को देखकर काफी उत्साहित भी नजर आईं। इसके बाद शो के होस्ट कपिल शर्मा ने इन दोनों के साथ बैठकर खूब बातचीत भी की।

Archana Puran Singh Krushna Abhishek Kiku Sharda Welcomes Their Own Family Members As A Guest In The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कृष्णा के साथ इस शो के एक और प्रमुख कलाकार कीकू शारदा भी पूरे जोश में नजर आए। इन दोनों ने कीकू की पत्नी प्रियंका शारदा के साथ एक डांस प्रस्तुति भी दी। शो में जज के रूप में विराजमान रहने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी ने भी इस शो में एक मेहमान के रूप में शिरकत की। इन सभी ने मंच पर एक साथ एक दूसरे पर खूब जोक मारे और साथ में नाच गाकर खूब मजे किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh Krushna Abhishek Kiku Sharda Welcomes Their Own Family Members As A Guest In The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सभी मेहमानों ने कपिल के साथ बातचीत में अपनी शादी के बारे में और अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बातचीत की। मेहमानों ने अपने पार्टनर के साथ पहली मुलाकात, शादी तक की पूरी यात्रा और अब तक का पूरा जीवन कैसे बिताया? उन सब पर भी मजाकिया अंदाज में एक दूसरे के खूब राज खोले। बता दें कि टीवी के बाकी शोज की तरह 'द कपिल शर्मा शो' ने भी कुछ ही समय पहले शूटिंग की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Archana Puran Singh Krushna Abhishek Kiku Sharda Welcomes Their Own Family Members As A Guest In The Kapil Sharma Show
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू हुए शो के पहले एपिसोड में कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद नजर आए थे। इस दौरान सोनू सूद ने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब सभी की आंखें नम हो गईं थीं।

पढ़ें: सुशांत केस: CCTV कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा, '13-14 जून को खराब नहीं थे सीसीटीवी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed