'अनुपमा' इस समय सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक है। रूपाली गांगुली स्टारर शो पिछले कई महीनों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। लेकिन शो में चल रहे 'मान' यानी अनुपमा और अनुज की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से लोग खुश नहीं है। अनुपमा के फैंस अब मेकर्स से काफी परेशान हो गए हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि शो की कहानी को खराब किया जा रहा है। फैंस का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर 'स्टॉप रयूनिंग अनुपमा (अनुपमा को खराब करना बंद करो)' ट्रेंड कर रहा है। फैंस का इतना गुस्सा देखने के बाद लग रहा है की बार्क की गुरुवार को जारी होने वाली टीआरपी लिस्ट में यह शो महीनों बाद अपनी टॉप पोजीशन खो देगा। इस समय चल रहे सीक्वेंस से इसकी व्यूअरशिप पर असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है।
Stop Ruining Anupamaa: क्या इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में मुंह के बल गिरेगा अनुपमा, दर्शकों ने उठाई यह मांग
अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो
डांस सीक्वेंस से लेकर अनु की मेहंदी डिजाइन तक फैन्स शो में दिखाई जा रही कई बातों से परेशान हैं। इसी की वजह से एक नेटिजन ने ट्वीट किया, " इस समय जितना वनराज को दिखाया जा रहा है ... उतना तो उसकी और काव्या के शादी के समय पर भी नहीं दिखाया गया था। इतनी नेगेटिविटी दिखाकर सब कुछ बर्बाद क्यों कर रहे हो। इस समय ऐसा लग रहा है कि वनराज की तीसरी शादी चल रही है।" एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "आजकल मैं बिना किसी उम्मीद के एपिसोड देखता हूं लेकिन यह लगो फिर भी डिस्पॉइंट कर ही देते हैं? इस समय यह सब लोग सिर्फ नाम के लिए फंक्शन्स कर रहे हैं और यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। निर्माताओं को मान की शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो इस ट्रेक के लेखन से साफ झलक रहा है। अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो।"
तोशु और समर को बुलाया शूर्पणखा
एक दर्शक तो अनुपमा के मेहंदी डिजाइन से भी दुखी दिखा। उसने ट्वीट करते हुए कहा, "आप लोगों को क्या लगता है कि यह क्या है अनार, फैमिली ट्री या मेकर्स का पागलपना, अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो।" एक यूजर ने मान का डांस वीडियो शेयर किया और लिखा, "जरा समर और तोशु को देखिए, कैसे वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कहीं गलती से एक दो हाथ लग गए तो शूर्पणखा बन जाएंगे। उन्हें डांस करने के लिए थोड़ी जगह दें।"
शुरुआत से टॉप पर रहा है अनुपमा
बता दें की अनुपमा भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा चलने वाले शो में से एक है। इसने अपनी शुरुआत से ही बार्क टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बरकरार रखी हुई है। शो में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। मकर्स अपनी तरफ से दर्शकों को लुभाने की पुर जोर कोशिश कर रहे हैं, पिछले दिनों प्रसारित हुए एपिसोड में उन्होंने मिका सिंह को शो पर खास मेहमान के तौर पर बुलाया था। अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड्स में बापूजी की तबीयत बिगड़ने की वजह से अनुपमा और अनुज की शादी पर क्या असर पड़ता है।