कंगना रणौत का शो लॉक अप की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती जा रही है। शो का क्रेज लोगों में इतना है कि शो को 19 दिन में ही 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहा विवाद जैसे-जैसे बढ़ रहा है, शो की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। आए दिन किसी न किसी का राज सामने आता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंजलि और निशा के बीच सफाई को लेकर तीखी बहस चल रही है। इसमें अंजलि निशा को फालतू तमाशा न करने की सलाह भी देती नजर आ रही हैं।
Lock upp: कैदियों को मिली सजा के बीच सफाई को लेकर निशा से भिड़ीं अंजलि, दे दी फालतू में तमाशा न करने की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जेल को सभी कैदियों को मिलकर जेल साफ करने की सजा दी जाती है। जिस पर निशा कहती हुई दिखती हैं कि मैं खुश हूं कि ये सजा मिली है। किचन में दो दिन पुराना आटा पड़ा हुआ, मैं फेंक दूंगी जिसने भी ऐसा किया है। इस पर अंजलि निशा से कहती हैं कि फालतू का तमाशा न करके आप फेंक दो। इस पर निशा उनके बात करने के तरीके पर सवाल करती हैं कि ऐसे कौन बात करता है?
इस पर अंजलि उन्हें कहती हैं कि एक हफ्ते से हम भी किचन साफ कर रहे थे तो निशा कह देती हैं कि सफाई नहीं हुई इसलिए तो सजा मिली है। मैं किसी और की गंदगी को साफ करने के लिए इच्छुक नहीं हूं। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस होती रहती है। अभी हाल में निशा ने शो में अपने एक राज का खुलासा किया था और बताया था कि वह अपनी शादी के दौरान एक दूसरे मर्द को पसंद करने लगे थी और उनकी नजदीक भी चली गई थीं।
जल्द ही इस जेल में मशहूर फिल्म और टेलीविजन अभिनेता चेतन हंसराज भी बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले हैं। उनके आने के बात शो में और तड़क लगने की उम्मीद लगाई जा रही है। चेतन को पर्दे पर उनके मजबूत खलनायकों के किरदारों के लिए जाना जाता है। अब इस अत्याचारी जेल में वह कैसा प्रदर्शन करेंगे यह देखने लायक होगा।
होस्ट क तौर पर यह शो कंगना रणौत का पहला शो है और कंगना लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इस शो को फ्री में अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। वहीं, शो में इस समय मुनव्वर फारुकी, निशा रावल, करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी, सारा खान, सायशा, अली मर्चेंट जैसे कई कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। हाल ही में बबीता फोगाट शो से बाहर हो गई हैं।