अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अनीता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में अनीता ने अपनी मेटेरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करने के साथ अनीता ने कुछ ऐसा लिखा है जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।
बेटे आरव को जन्म देने के एक महीने बाद फिर से मां बनना चाहती हैं अनीता हसनंदानी, तस्वीर साझा कर बताई वजह
अनीता हसनंदानी ने जो तस्वीर साझा की है वो उनके प्रेग्नेंसी के समय की है। इसमें वो अपन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने फैंस को बताया कि वो अपना बेबी बंप मिस कर रही हैं। अनीत ने लिखा, 'मैं अपनी बैली मिस कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि अभी मेरी बैली नहीं है, बस इतनी क्यूट नही है। ओके मै तैयार हूं रोहित रेड्डी'।
हालांकि ऐसा लिखने के बाद से अनीता ने हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं। साथ ही उन्होंने लिखा की, 'रोहित रेड्डी ने अनीता हसनंदानी को अनफॉलो कर दिया'। अब फैंस को अनीत का ये मजाकिया पोस्ट काफी पसंद आया। बता दें कि 9 फरवरी को अनीता ने बेटे आरव को जन्म दिया था। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का वन मंथ बर्थडे मनाया था।
इस वीडियो में दिख रहा था कि अनीता के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है जिसे रोहित आग लगाते हैं। वहीं अगले पल बम फटते ही आरव सामने आ जाते हैं। फैंस को अनीता और रोहित का ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आया था। अनीता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था-, 'और हमारा बच्चा आरव आ गया'। उनके वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाया था।