एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली ईसा मसीह की बाललीलाओं वाला धारावाहिक 'येशु' बंद होने जा रहा है। चैनल ने इसकी पुष्टि कर दी है, हालांकि चैनल का ये भी कहना है कि इसकी वजह शो की टीआरपी नहीं है। शो बंद करने की असली वजह क्या है, ये बताने से इसके मेकर अरविंद बब्बल ने भी मना कर दिया।
2 of 5
धारावाहिक 'येशु'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी चैनल एंड टीवी एक नए शो को लाने की योजना बना रहा है। और, उसके लिए चैनल को एक टाइम स्लॉट की जरूरत है। सूत्र बताते हैं कि ये नया शो अब उसी समय प्रसारित होगा, जिस समय चैनल पर धारावाहिक 'येशु' प्रसारित होता रहा है। धारावाहिक 'येशु' को एक काल्पनिक कथा के अनुसार बनाया गया और यहां तक कि इसमें ईसा मसीह का जन्म भेड़ों के बीच न दिखाकर गौशाला में दिखाया गया।
3 of 5
धारावाहिक 'येशु'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक के निर्माता अरविंद बब्बल इस बारे में कहते हैं, 'हो सकता है कि चैनल को लगा हो कि यह शो ठीक से काम नहीं कर रहा है और उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है। इसलिए उन्होंने इसको बंद करने का फैसला ले लिया होगा। हमारे शो को शुरुआत में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हमने भी शो पर अच्छे से काम करने की कोशिश की। लेकिन, शो का चलना और न चलना सब दर्शकों के हाथ में ही होता है। शायद उन्हें शो पसंद न आया हो इसलिए शो को अच्छे से टीआरपी लगातार नहीं मिल पाई।'
4 of 5
धारावाहिक 'येशु'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक 'येशु' की शुरुआत पिछले साल दिसंबर माह के अंत में हुई थी। हिंदुओं की पौराणिक कथाओं में वर्णित देवी देवताओं के बचपन पर आधारित धारावाहिक तो टीवी पर अब तक बहुत से देखे गए लेकिन ईसाइयों के भगवान ईसा मसीह के बचपन की कहानी टीवी पर इस शो के जरिए पहली बार दिखाई गई। शो की शुरुआत होने के साथ निर्माताओं ने साफ तौर पर कहा था कि इस धारावाहिक को किसी जाति, धर्म या समुदाय से जोड़कर न देखा जाए। बल्कि यह कहानी एक बच्चे और उसकी मां के बीच प्रेम की है।
5 of 5
धारावाहिक 'येशु'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में एंडटीवी के प्रवक्ता ने संपर्क किए जाने पर धारावाहिक 'येशु' का प्रसारण बंद किए जाने का फैसला लिए जाने की पुष्टि की। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि ये शो टीआरपी कम होने या टीआरपी गिरने की वजह से बंद हो रहा हो, ऐसा नहीं है।