बिग बॉस 11 में पड़ोसी बनकर आए कंटेस्टेंट के घरवाले शो का असली लुफ्त उठा रहे हैं। लेकिन इस बीच इन पड़ोसियों में बहस भी देखने को मिली। बता दें कि बंदगी पर आकाश की मां भड़क उठीं थी और अब आकाश की मां ने ही बंदगी के साथ आकाश का एक सिक्रेट शेयर किया है।
'घर आए घरवाले' चल रहे शो में सभी कंटेस्टेंट्स बहुत खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, उन्हें अपने सगे-संबंधियों को देखने का जो मौका मिल रहा है। लेकिन बिग बॉस ने अभी किसी कंटेस्टेंट को इजाजत नहीं दी है कि वे अपने घरवाले से मिल सके। लेकिन कंटेस्टेंट्स टास्क में जीतने के बाद अपने घरवालों से मिल सकते हैं।
खैर, हम आपको बताते हैं कि घर में चल रहे टास्क का फैसला घर में पड़ोसी बनकर आए घरवालों को लेना है। ऐसे में आकाश पर कमेंट्स करने के चलते आकाश की मां बहुत फूट-फूट कर रोईं। बता दें कि बंदगी ने आकाश की मां का ज्यादा दिल दुखाया था। लेकिन अगले दिन आकाश की मां बंदगी से आकाश का बहुत ही प्यारा सिक्रेट शेयर किया है।
बता दें कि आकाश की मां का कहना है कि जब आकाश बोर्डिंग स्कूल में थे उन्हें नींद नहीं आती थी। क्योंकि उन्हें अपने मां के बाल पकड़कर सोने की आदत है। लेकिन एक दिन आकाश की मां अपने बाल कटवाकर आकाश के पास भेज दिए जिससे वे आराम की नींद ले सके।
वहीं, इस बात को सुन बंदगी पहले तो बहुत अचंभे में पड़ी लेकिन बाद में काफी हंसी। बता दें कि आकाश अभी तक घर में बचते आ रहे हैं और वे शो के चल रहे 13वें हफ्ते में भी घर में टिके हुए हैं। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियांक और लव नॉमीनेट हुए हैं। अभी तक वोटिंग के मुकाबले में लव आगे चल रहे हैं।