बिग बॉस 13 खत्म हो गया है। इसके सभी कंटेस्टेंट अब अपनी-अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। लेकिन फिर भी ये कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में बने रहते हैं। किसी ना किसी वजह के चलते ये कंटेस्टेंट्स आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। ऐसे ही शो के कंटेस्टेंट हैं पारस छाबड़ा। पारस छाबड़ा बिग बॉस खत्म होने के बाद नए शो में इन दिनों नजर आ रहे हैं। लेकिन अब भी पारस अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
2 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा रहे पारस छाबड़ा और उनकी एक्स गर्लफ्रैंड आकांक्षा पुरी के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों अब भी एक दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। पारस छाबड़ा आकांक्षा को लेकर आए दिन कई नए-नए राज खोलते रहते हैं। ऐसे में आकांक्षा का भी चुपचाप बैठना कैसे संभव है। अब आकांक्षा ने भी पारस को धमकी दी है।
आकांक्षा ने पारस को धमकी दते हुए कहा कि अगर पारस ने उनका नाम लेना बंद नहीं किया तो वो उनके खिलाफ एक्शन लेंगी। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए आकांक्षा ने कहा है कि, 'मुझे नहीं पता शो में मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है। शो के मेकर्स मेरी मर्जी के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बल्कि कंटेस्टेंट और कई बार पारस भी मेरे नाम का इस्तेमाल करता है। मेकर्स क्यों मुझे इस शो का हिस्सा बना रहे हैं जबकि मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं। मेरे पास भी बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मैं नहीं बोल रही हूं क्योंकि मैं चीजों को गंदगी पर नहीं ले जाना चाहती। पारस क्यों मेरे बारे में बात कर रहा है।'
4 of 5
Akanksha Puri and Paras
- फोटो : instagram
आगे आकांक्षा कहती हैं, 'उसने कहा कि बिग बॉस से आने के बाद मैंने उससे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की जबकि वो भी जानता है कि जब वो शो में था मैंने उसे तभी ब्लॉक कर दिया था। पता नहीं वो क्यों गलत न्यूज फैला रहा है।' आकांक्षा की इन बातों से साफ जाहिर होता है कि वो पारस से बिल्कुल भी टच में नहीं हैं लेकिन फिर भी पारस उनके बारे में शो में बातचीत करते रहते हैं। बहरहाल कौन सच कह रहा है और कौन झूठ ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
5 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि पारस छाबड़ा अपने शो 'मुझसे शादी करोगे' में आकांक्षा को लेकर कई बार बात कर चुके हैं। यहां तक कि पारस ने शो की एक कंटेस्टेंट संजना की तुलना आकांक्षा से कर दी थी। इन सब बातों से परेशान होकर आकांक्षा ने उन्हें धमकी दी है कि उनका नाम अब आगे से ना घसीटा जाए। आकांक्षा अब खुद इन बातों के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।