बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि वह बहुत अवसाद से गुजर रहे हैं। हालांकि उनकी आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी मौत के बाद बॉलावुड के कई सितारे अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे जरूर कर रहे हैं। बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेता जुबैर खान ने भी अपनी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है।
13 साल से डिप्रेशन से जूझ रहा है बिग बॉस में सलमान से बहस करने वाला ये पूर्व कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
जुबैर खान, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 11 का हिस्सा थे। शो में रहते हुए वह काफी चर्चा में थे। जुबैर खान ने खुलासा किया है कि वह बीते 13 सालों से अवसाद से गुजर रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अल्लाह और मां की दुआओं की वजह से जिंदा हैं।
जुबैर खान ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हां, मैं पिछले 13 साल से डिप्रेशन से जूझ रहा हूं...मेरा इलाज चल रहा है, लेकिन अल्लाह ने ही जिंदा रखा है और मां की दुआ ने। मैं हमेशा बच्चों के साथ खेलता रहता हूं, उसी से मेरा तनाव कम होता है।' सोशल मीडिया पर जुबैर खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Yess I Am Suffering From #Depression Past 13 Yrs Yes I Am #MentalPatient. I Am On Strong #Medication. But #ALLAH Ne Hi...
आपको बता दें कि जुबैर खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा थे। यह सीजन साल 2017 में आया था। इस शो में रहते हुए जुबैर खान काफी चर्चा में थे। शो में रहते हुए उनकी बहस अभिनेता सलमान खान के साथ देखने मिली थी। कहा जाता है कि उसके बाद जुबैर ने रात को नींद की गोलियां खा ली थीं। इस कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया था।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपनी बुरे अनुभवों को साझा किया है। जिसके बाद से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का मुद्दा गर्म हो गया है। बात करें सुशांत सिंह राजपूत की तो उन्होंने 14 जून को मुंबई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बॉलीवुड में जहां शोक का माहौल है वहीं बहुत से लोग हैरान भी हैं।
पढ़ें: भाई-भतीजावाद और स्टार किड्स को अनफॉलो करने पर इरफान खान के बेटे ने दिया ऐसा जवाब, खूब हो रही है चर्चा