टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद हिना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें हिना खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं। तो चलिए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि शादी के बाद हिना खान कितनी बदल गई हैं। हिना खान 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Ki 2) सीरियल में कोमोलिका (Komolika) का किरदार निभा रही हैं।
ब्वॉयफ्रेंड नहीं इस एक्टर के साथ हिना खान ने रचाई शादी, दुल्हन की लाल साड़ी में ढा रही थीं कयामत
सीरियल में हिना की अनुराग बासु (Anurag Basu) से शादी हो चुकी है। शादी के बाद हिना खान की नई नवेली दुल्हन के रूप में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तलहका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में हिना लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'क्योंकि कोमो एक तीखी लाल मिर्ची है।' इन तस्वीरों में हिना खान ने लाल रंग की साड़ी को स्टाइलिश तरह से पहना है। वहीं कमरपेटी, नथ, लाल रंग की बिंदी और खुलेबाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
Reddd❤️ Coz Komo is a Teekhi Laal Mirchi 🔥PostWeddingKomoSwag❤️ @tripzarora
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
हिना के इस लुक को उनके फैंस भी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स हिना के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना खान जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं। हिना और रॉकी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस सीजन 10' के दौरान रॉकी ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया था।
बाकी जोड़ियों की बात करें तो श्रीसंत-भुवनेश्वरी, मोहित मलिक-अदिति, सोमी खान-दीपक ठाकुर, सुमेध मुदगालकर-मल्लिका सिंह, दृष्टि धामी-नीरज खेमका, सना खान-मेल्विन लुई, रोहन मेहरा-कांची सिंह, अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी, वरुण सूद-दिव्या अग्रवाल,रूबिना-अनुभव शुक्ला, सिद्धार्थ निगम-अवनीत के नाम की चर्चा है। इन स्टार्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने शाहिद-मीरा, अरबाज़-मलाइका से इस बारे में बात कर ली है। खबर है कि शाहिद और मीरा इस सीजन को जज कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मीरा पहली बार किसी शो जज करती नजर आएंगी। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो में कौन सी जोड़ियां अपने बलिए के साथ नजर आएंगी।
