बैक टू बैक वेब सीरीज में बोल्ड किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रही एक्ट्रेस शमा सिकंदर अब नए अवतार में दिखेंगी। जल्द वह एक वेब सीरीज 'अब दिल की सुन' में नजर आएंगी जिसमें उनका किरदार 56 साल की एक महिला का होगा।
वेब सीरीज 'अब दिल की सुन' में शमा सिकंदर डबल रोल में दिखेंगी। वह 56 वर्षीय महिला के साथ-साथ 26 साल की लड़की का रोल भी निभाएंगी। इस वेब सीरीज को खुद समा सिकंदर ने प्रोड्यूज किया। अपने नए वेंचर को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं 56 साल की महिला का किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हूं। एक एक्टर होने के नाते मैंने ऐसा काम पहले कभी नहीं किया है।
गौरतलब है कि बोल्ड फोटो शेयर करके हमेशा सुर्खियों में रहनी वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने हाल ही में बिकनी में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शमा के ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलीरॉन ने शेयर किया है। कहा जा रहा है ये तस्वीरें सिडनी की है। जेम्स ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - 'कुछ रिश्ते बेहद खास होते हैं सालों लग जाते हैं इन्हें बनाने में। उम्मीद करता हूं कि आपको भी कोई ऐसा साथी मिले जिसके साथ आप अपनी जिंदगी बिताना चाहते हो। ये तस्वीरें सिडनी में किसी जगह की हैं।'
आपको बता दें कि शमा ने साल 2003 से 2005 तक टीवी पर आने वाले सीरियल 'यह मेरी लाइफ है' में लीड रोल किया था। इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया' में अपना बेहद बोल्ड अंदाज दिखा चुकी हैं।