फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी एक्टर ने दुकान में ऐसा क्या किया, यूपी पुलिस ने पीट दिया, CCTV में दिखी सच्चाई

Sun, 19 May 2019 11:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 19 May 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
actor aansh arora cctv footage Fighting With Staff at Convenience Store
aansh arora - फोटो : social media
टीवी एक्टर अंश अरोड़ा को यूपी पुलिस ने बुरी तरह पीटा । ये खबर कुछ देर पहले ही आई थी । सारा हंगामा एक हॉटडॉग की वजह से हुआ । सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' के इस एक्टर का आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस ने उनपर 3rd डिग्री का इस्तेमाल किया । पूरी रात पिटाई के बाद अंश की हालत बहुत खराब हो गई और उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा । 
actor aansh arora cctv footage Fighting With Staff at Convenience Store
aansh arora - फोटो : social media
अंश की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें उनके हाथ पैर पर चोटें साफ नजर आ रही हैं । उनके हाथ-पैर नीले पड़ गए । दअरसल, अंश का गाजियाबाद स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर के स्टाफ से झगड़ा हो गया था । इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आ गया है । वीडियो को स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम ने शेयर किया है ।
actor aansh arora cctv footage Fighting With Staff at Convenience Store
aansh arora - फोटो : social media
इस वीडियो में अंश काफी गुस्से में दिख रहे हैं । स्टाफ उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन तभी वो रिसेप्शन पर लगे सारे सिस्टम तोड़ देते हैं । ये घटना 11 मई की है । इसके बाद स्टाफ ने अंश को पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने अंश आैर उनके भाई को पूरी रात पीटा । यहां तक कि शरीर पर करंट लगाने की भी धमकी दी । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
actor aansh arora cctv footage Fighting With Staff at Convenience Store
aansh arora - फोटो : social media
अंश ने गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ ह्यूमन राइट्स को लिखित तौर पर शिकायत भी दी है । मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, ''अंश ने 11 मई को एक दुकान से कुछ सामान और हॉटडॉग ऑर्डर किया था । जब उन्होंने बिल मांगा तो स्टाफ ने कहा कि सबकुछ रेडी है लेकिन हॉटडॉग के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ेगा । इसके बाद अंश ने उनसे सारा सामान कैंसिल करने के लिए कहा । लेकिन स्टाफ उन्हें अच्छे से रिप्लाई नहीं दे रहा था ।'' 
विज्ञापन
actor aansh arora cctv footage Fighting With Staff at Convenience Store
ansh arora - फोटो : social media
अंश ने मिड डे से बात करते हुए बताया, 'स्टाफ वालों ने कहा कि हम आपको बिना फूड दिए आपसे पैसे कैसे ले सकते हैं । मैंने उनसे कहा कि मतलब आप हमें यहां इंतजार करवाना चाहते हैं । मैंने उनसे सवाल पूछा कि वो ऑर्डर कैंसिल क्यों नहीं कर रहे । इसके बाद हमारे बीच बहस शुरू हो गई । हम दोनों एक-दूसरे को गाली देने लगे ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed