टीवी की फेमस जोड़ी आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल ने अहमदाबाद में शादी कर ली। इससे पहले शुक्रवार को आशका और ब्रेंट ने क्रिश्चियन रीति रिवाज के अनुसार चर्च में शादी की थी। अब दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए। शादी में आशका ने पिंक कलर का लहंगा पहना था और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग आशका ने लिए सात फेरे, इस कारण पहले पति से हुई थीं अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के ग्रीन गोल्फ कंट्री क्लब में आशका और ब्रेंट की रॉयल वेडिंग हुई। शादी में ब्रेंट ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी और वो घोड़े पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचे। ब्रेंट की यूएस बेस्ड फैमिली भी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आई। वेडिंग सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।
आशका नाचते हुए स्टेज तक पहुंची। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि आशका ने साल 2006 में एक्टर रोहित बख्शी से शादी की थी। लेकिन
A post shared by Peeping Moon (@peepingmoon) on
आज भी रोहित आशका ने अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद साल 2016 में आशका ने ब्रेंट को डेट करना शुरू कर दिया। बता दें कि ब्रेंट आशका से 4 साल छोटे हैं। इसी साल दोनों ने सगाई भी कर ली। ब्रेंट एक वेपन और योगा इंट्रक्टर हैं। ब्रेंट ने आशका और अपनी शादी के बारे में कहा, 'आशका वही हैं जिनमे मैं लाइफ पार्टनर की सारी क्वालिटी देखता हूं।'
पढ़ें- घर से बाहर आते ही बंदगी ने खोला पुनीश से प्यार का राज, इंटीमेसी के सवाल पर दिया ये जवाब
ब्रेंट आगे कहते हैं, 'हम दोनों एक-दूसरे को हर चीज में सपोर्ट करते हैं। आशका में बहुत पेशेंस है। हमारी फैमिली भी इस शादी से काफी खुश है। मैं आज इस ट्रेडिशनल ड्रेस को पहनकर काफी खुश हूं। मैं सोच रहा हूं कि अपनी फैमिली को गरबा और कुछ इंडियन डांस फॉर्म सिखवा दूं। फिर हम सब खूब डांस करेंगे।'