{"_id":"5a4dc3304f1c1b1f168b6c53","slug":"21-sarfarosh-saragarhi-1897-teaser-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर होगा सारागढ़ी का युद्ध, 20 सेकेंड में देखें 21 सरफरोश...का जोश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक बार फिर होगा सारागढ़ी का युद्ध, 20 सेकेंड में देखें 21 सरफरोश...का जोश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
सारागढ़ी
फाइनली सारागढ़ी की लड़ाई पर tv सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीवी सीरीज का नाम है 21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897। 20 सेकेंड का ये टीजर दर्शकों का दिल दहला देगा। ऐसा हम ये टीजर को देखने के बाद कह रहे हैं।
सारागढ़ी
इस सीरीज का प्रसारण डिस्कवरी के नए चैनल डिस्कवरी जीत पर किया जाएगा। शो में हलविंदर इशर सिंह का रोल मोहित रैना निभाने वाले हैं। वहीं शो में उनके साथ मुकुल देव भी नजर आएंगे। मुकुल इस शो में गुल बादशाह का रोल निभाएंगे। मुकुल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “मैं एक ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में था जो थोड़ा अलग हो। जब मुझे डिस्कवरी जीत की ओर से य़े ऑफर मिला तो मुझे पता था कि ये खास होगा। मैंने तुरंत ही इस प्रोजेक्ट के लिए हाँ कह दिया था।”
सारागढ़ी
आपको बता दें कि सारागढ़ी की लड़ाई भारतीय इतिहास में उतनी ही प्रसिद्ध है, जितनी प्लासी और बक्सर का युद्ध। ये अलग बात है कि इस लड़ाई को सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने लड़ी थी, वो भी पश्तूनों की 10 हजार सैनिकों की फौज से।
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस सीरीज में टीवी के महादेव यानी मोहित रैना एक सिख सिपाही की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस सीरियल की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और गुजरात की सीमा पर हुई है।
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस सीरीज में टीवी के महादेव यानी मोहित रैना एक सिख सिपाही की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस सीरियल की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और गुजरात की सीमा पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारागढ़ी
सारागढ़ी का वो इलाका अब पाकिस्तान के खैबर पख्तुनवा प्रांत में पड़ता है। ये लड़ाई 12 सितंबर 1987 को लड़ी गई थी। इसमें पश्तूनों की सेना थी, जबकि अंग्रेजों का बनाया रोडमैप। फिलहाल आप इस शो का टीजर देखिए….
Presenting the #FirstLook of #21SarfaroshSaragarhi1897. #ComingSoon to your television! #DiscoveryJeet #HaiMumkin pic.twitter.com/W4dDPIaQR6
— Discovery Jeet (@DiscoveryJeet) January 2, 2018