अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का ट्रेलर मुंबई में सोमवार को लांच हुआ। इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की भूमिका निभाई है। अभिनय के अलावा रणदीप हुड्डा ने फिल्म के लेखन और निर्देशन में अलावा फिल्म के निर्माण में भी सहभागी हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इस बात का खुलासा किया कि कभी वह किसी निर्देशक के हाथ की कठपुतली नहीं रहे हैं।
2 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रणदीप हुड्डा पहली बार फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के जरिए लेखन और निर्देशन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे थे। लेकिन रणदीप हुड्डा की वजह से महेश मांजरेकर ने फिल्म छोड़ी थी और फिल्म के निर्देशन की कमान खुद रणदीप हुड्डा ने संभाल ली। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मैं ऐसा एक्टर कभी नहीं था कि जो निर्देशक बोले वहीं करूं। मेरी आदत है कि निर्देशक से हर सीन के बारे में बहुत डिस्कस करता हूं और फिल्म में पूरी तरह से शामिल रहता हूं। मैं निर्देशक की हाथ की कठपुतली कभी नहीं रहा।'
3 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मैं ठान लिया था कि हर हाल में इस फिल्म को बनाऊंगा। इस फिल्म को बनाने में मैंने बहुत संघर्ष किया। लेकिन वह संघर्ष वीर सावरकर जी के संघर्ष के सामने बहुत छोटा है। जब इस फिल्म की तैयारी चल रही थी तो लोग पूछ रहे थे कि वीर सावरकर पर फिल्म क्यों? मेरा जवाब होता था कि क्यों नहीं? जब गांधी और नेहरू पर फिल्म बन सकती है तो वीर सावरकर पर फिल्म क्यों नहीं बन सकती है ?'
4 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की फिलॉसफी का भी जिक्र किया। रणदीप हुड्डा ने कहा, “हिंदुत्व पर उनकी फिलॉसफी थी कि देश धर्म से ऊपर होता है। सिंधु नदी से सिंधु सागर तक जो भी लोग यहां रहते हैं और इस जमीन को अपनी मातृभूमि मानते हैं, यहां कि संस्कृति, त्योहार, खानपान को अपना मानते हैं वो सभी हिंदू हैं, चाहे वो किसी भी धर्म, जात या समाज के क्यों न हो ?' सावरकर के माफी विवाद पर भी रणदीप हुड्डा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'सावरकर माफीवीर नहीं, बल्कि वीर थे।'
5 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सवाल जवाब के दौरान रणदीप हुड्डा ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में भी बात की। रणदीप हुड्डा ने कहा, 'हर कलाकार के लिए फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बहुत मायने रखता है। बॉक्स ऑफिस इस बात की गारंटी देता है कि आपकी फिल्म को कितने लोगों ने देखा है। जब कि यह आंकड़े सैटेलाइट और ओटीटी पर नहीं मिलते हैं।' फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' सिनेमाघरों में फिल्म 22 मार्च 2024 को हिंदी और मराठी में एक साथ रिलीज होगी।