कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। अपने शो में कपिल शर्मा बॉलीवुड सितारों का स्वागत करते हैं और उनके साथ हंसी-तफरी करते नजर आते हैं। इस बार कपिल शर्मा के शो का हिस्सा सनी देओल और बॉबी देओल बने। इस दौरान दोनों देओल भाई दिलचस्प बातें करते दिखे।
2 of 5
कपिल शर्मा, सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीता वर्ष देओल परिवार के लिए काफी खास रहा। दो दशक के अंतराल के बाद सनी देओल ने 'गदर 2' से दमदार वापसी की। बॉबी देओल को फिल्म 'एनिमल' में खलनायक की भूमिका में पसंद किया गया। सनी देओल के बड़े बेटे शादी के बंधन में बंधे तो छोटे बेटे ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। धर्मेंद्र का काम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पसंद किया गया। वहीं, ईशा देओल को उनकी शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' के लिए अवॉर्ड मिला। सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता के दौरान बहू दृशा आचार्य को इसका क्रेडिट दिया था। इसी बात को वे हाल ही में कपिल शर्मा के शो में भी दोहराते दिखे।
3 of 5
कपिल शर्मा, सनी देओल, बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल बहू की तारफी करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा बातचीत में दृशा आचार्य को बहू के बजाय बेटी शब्द से संबोधित करते हुए कहा कि बेटी के आने के बाद सबकुछ जैसे अचानक बदल गया। लोग हमें प्यार तो पहले भी करते थे, लेकिन चीजें अचानक जिस तरह से बदलीं कुछ समझ में नहीं आया। सनी देओल ने कहा, 'हमें इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। लेकिन, काफी वक्त से कुछ चीजें हो नहीं रही थीं। फिर मेरे बेटे करण की शादी हुई। बेटी दृशा घर आई और बेटी के आने के बाद माहौल बिल्कुल बदल गया'।
4 of 5
कपिल शर्मा, सनी देओल, बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल ने कहा, 'पापा 60 के दशक से यहां हैं। पापा को बहुत प्यार मिला है। हमें भी खूब प्यार मिला है। इतने वर्षों में हमने काफी कुछ देखा है। लेकिन इस बार अचानक क्या हुआ, हमें लोगों से इतना ज्यादा प्यार मिला है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हुआ है। मानो भगवान अचानक खुद प्रकट हुए हैं। यह बात कहते हुए सनी देओल और बॉबी देओल दोनों की आंखें छलक आईं'।
5 of 5
कंगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कपिल के शो में दोनों भाईयों ने काफी हंसी-मजाक भी किया। सनी देओल की आगामी फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'लाहौर 1947' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसमें वह प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल फिल्म 'कंगुवा' में एक बार फिर नेगेटिव भूमिका अदा करते दिखेंगे।