विवादों में समय रैना: शो में की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी, मौलाना ने लगाया ये आरोप; कहा- होनी चाहिए कार्रवाई
- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
- इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने समय रैन पर नाराजगी जताई है।
- कुछ यूजर तो इतना नाराज हुए हैं कि उन्होंने समय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।
विस्तार
समय रैना ने की विवादित टिप्पणी
यह मामला शो में शामिल हुईं एक महिला कंटेस्टेंट भाग्यश्री तार्के से जुड़ा है, जो अपने मशहूर काल्पनिक थिएटर किरदार सलमा दीवानी के रूप में शो में आई थीं।
शो के दौरान समय रैना ने कंटेस्टेंट से पूछा कि वह किसके साथ आई हैं। उन्होंने जवाब दिया कि वह अपने कजिन (चचेरे/ममेरे भाई-बहन) के साथ आई हैं, जो मुंबई में रहते हैं। इस पर गेस्ट जज हुमा कुरैशी ने पूछा कि कौन सा कजिन? इस पर समय रैना ने विवादित टिप्पणी की।
शो में मौजूद लोग उनकी इस टिप्पणी पर हंसे। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई। यूजर्स का आरोप है कि इस तरह के मजाक खास समुदाय के बारे में गलत धारणाओं को बढ़ावा देते हैं। कुछ लोगों ने समय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।
सहारनपुर की 'जमीयत दावत-उल-मुस्लिमीन' के सरपरस्त मौलाना कारी इशाक गोरा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समय रैना पहले भी विवादों में रह चुके हैं। एक कॉमेडी शो में एक महिला ने कहा कि वह अपने कजिन के साथ आई है। इस पर समय ने तंज कसते हुए पूछा, 'कजिन का मतलब पति?'
- मौलाना ने कहा कि कुछ कॉमेडियन्स को यह नहीं पता होता कि वे क्या कह रहे हैं या अपनी बातों से वे किस हद तक मर्यादा लांघ रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि मजाक करने और किसी का मजाक उड़ाने में फर्क होता है। समय को अपने पिछले विवादों से सबक लेना चाहिए।
- मौलाना ने आरोप लगाय है कि समय की टिप्पणी खास समुदाय में कजिन (चचेरे/ममेरे भाई-बहन) के बीच शादी करने की परंपरा की ओर इशारा करती है।
- मौलाना के अनुसार जो कॉमेडियन बोलने से पहले अपने शब्दों पर विचार नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- उन्होंने कहा, 'कुछ भी बोलने से पहले इंसान को अपने शब्दों को तौल लेना चाहिए।'
Saharanpur, Uttar Pradesh: On comedian Samay Raina's show, Jamiat Dawat-ul-Muslimeen patron and Deobandi cleric Maulana Qari Ishaq Gora says, "Information was received that there is a comedian, and this comedian has been in controversies before as well, whose name is Samay Raina. He was doing a comedy show, and in that, a woman came whose name is stated to be Salma. And that woman says that she has come with her cousin. So on that, he makes a sarcastic remark in a joking manner, saying, "Cousin, meaning husband?" Look, some comedians in our country have reached a point where they don't even know what they are saying and how far they are crossing the line. This comedian should remember his previous controversies as well, as to which controversies he has been involved in..."
— IANS (@ians_india) November 14, 2026
