सुनिधि चौहान हिंदी फिल्मों की बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानो को आवाज दी है। हाल में ही उन्होंने अपनी एक पुरानी याद को साझा करते हुए बताया कि कैसे दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने उनकी 'कैसे पहेली जिंदगानी' गाने में मदद की थी। उन्होंने गाने का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं कुछ ओवर कर देती अच्छा करने के चक्कर में'। उन्होंने साथ ही ये भी माना कि रेखाने उनकी आवाज को परिपक्व बनाने में मदद की।
Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने की रेखा की तारीफ, बताया कैसे रेखा ने उनके गाने को बेहतर बनाने में की मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:33 PM IST
सार
Sunidhi Chauhan Praised Rekha: मशहूर हिंदी गायिका सुनिधि चौहान ने फिल्म परिणीता के अपने एक गाने को लेकर दिग्गज अभिनेत्री रेखा की तारीफ की है। इस बीच उन्होंने बताया कि उन्हें पता भी नहीं था कि वो ये गाना रेखा के लिए गा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन