{"_id":"670179468f996766b305c5af","slug":"sujoy-ghosh-reveals-about-casting-of-kareena-kapoor-in-jaane-jaan-movie-know-what-he-said-2024-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sujoy Ghosh: सुजॉय घोष ने ‘जाने जां’ में करीना की कास्टिंग को लेकर किया खुलासा, जानें निर्माता ने क्या कहा?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sujoy Ghosh: सुजॉय घोष ने ‘जाने जां’ में करीना की कास्टिंग को लेकर किया खुलासा, जानें निर्माता ने क्या कहा?
Sat, 05 Oct 2024 11:07 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सुजॉय घोष की मिस्ट्री थ्रिलर ‘जाने जां’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया था। उनकी भूमिका को काफी सराहा गया और उन्होंने सिद्ध कर दिया कि उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली सितारों में क्यों गिना जाता है। इस फिल्म में अभिनेत्री ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ माया डिसूजा के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सुजॉय घोष ने फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण से पहले कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि ‘बेबो’ इस फिल्म के लिए दार्जिलिंग नहीं जाएंगी।
करीना कपूर खान का 'द बकिंघम मर्डर्स' से नया लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
हाल ही में मैशेबल इंडिया से बात करते हुए सुजॉय घोष ने ‘जाने जान’ के लिए करीना कपूर खान की कास्टिंग को लेकर चल रहे संशय और गलतफहमियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब लोग किसी को सार्वजनिक रूप से देखते हैं, तो उनके बारे में आसानी से राय बना लेते हैं। फिल्म निर्माता ने कहा, ‘कई लोगों ने मुझसे कहा था कि करीना कभी दार्जिलिंग में शूटिंग नहीं करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता दिखाई।’ उन्होंने कहा कि बेबो का अपने काम के प्रति समर्पण सराहनीय है।
Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई
Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान सुजॉय घोष ने कहा कि एक किरदार लिखते समय, वह हमेशा अपने दिमाग में एक चेहरा बनाते हैं। निर्देशक ने खुलासा करते हुए कहा, ‘जब मैं एक मां की भूमिका लिख रहा था जो अपने बच्चे की मदद करने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है, खुद को प्राथमिकता देने के लिए उसके पास कोई समय नहीं है, लेकिन फिर भी वह सुंदर दिखती है, तो मुझे करीना दिखाई देती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
निर्माता ने आगे कहा कि उनके वह भाग्यशाली थे कि करीना कपूर खान ने उस भूमिका को निभाने के लिए सहमत हो गईं और उनके 'हां' के साथ उनका आधा काम पूरा हो गया। सुजॉय ने कहा, ‘उस बिंदु से, फिल्म को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन पर थी।’
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
हाल ही में करीना कपूर खान हंसल मेहता की क्राइम-मिस्ट्री 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आईं। उन्होंने इस फिल्म में शानदार भूमिका निभाई। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।
HIBOX Scam: हाई बॉक्स एप घोटाला मामले में रिया चक्रवर्ती को समन जारी, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
HIBOX Scam: हाई बॉक्स एप घोटाला मामले में रिया चक्रवर्ती को समन जारी, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ