श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना काफी मुश्किल हो गया है, जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, वह काबिले तारीफ है। फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।
2 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक की निर्देशित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये कमाए। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बनाया और 'गदर 2', 'जवान' और 'पठान' जैसी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' की बॉक्स ऑफिस पर टस से मस नहीं हो रही है। पहले हफ्ते में तो इस फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड बनाए ही थे। वहीं दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म पठान, जवान, एनिमल बाहुबली 2 को धूल चटाते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुंडली मारकर बैठी है।
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' ने 23वें दिन 2.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यही नहीं, फिल्म ने अब तक कुल 505.92 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म की कमाई देखकर ही अंदाजा लग सकता है।
5 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव , पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्में भी शामिल हैं।