राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद भी आ रहा है। फिल्म में उनके साथ फिल्म भेड़िया के अभिनेता वरुण धवन भी कैमियो करते नजर आए हैं। इन दोनों ही फिल्मों को निर्देशक अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। हाल में ही अभिनेता से पूछा गया कि 'भेड़िया 2' और 'स्त्री 3' में से कौन सी फिल्म पहले रिलीज होगी, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया है।
Rajkummar Rao: 'भेडिया 2' और 'स्त्री 3' में कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज? राजकुमार राव ने दिया जवाब
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने इस सवाल का जवाब दिया है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है, लेकिन उन्हें लगता है कि शायद भेड़िया 2 अगली फिल्म होगी, जो 'स्त्री 3' से पहले रिलीज होगी। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि 'भेड़िया 2' नहीं आई है, लेकिन 'स्त्री 2' आ गई है। दर्शकों को स्त्री की तीसरी किस्त के सिनेमाघरों में आने से पहले वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया का सीक्वल देखने को मिल सकता है।
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें स्त्री 3 को लेकर कोई जानकारी है, तो अभिनेता ने इस पर एक दिलचस्प खुलासा करते हुए जवाब दिया है। राजकुमार राव ने कहा कि निर्देशक अमर कौशिक के पास एक आइडिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म निर्माता ने आगामी फिल्म के लिए एक बेसिक आइडिया तैयार रखा है। उन्होंने आगे कहा, "बनेगी, जरूर बनेगी और कोशिश करेंगे भाग 1 और 2 से भी बेहतर बने।" बताते चलें कि 'स्त्री 2' मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'भेड़िया' से वरुण धवन भी नजर आए हैं।
Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने इस अभिनेता को लेकर कही थी बड़ी बात, बोलीं- 'हम दोनों में नेचुरल एनर्जी है'
'स्त्री 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का कारोबार करने के करीब पहुंच गई है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई स्त्री का अगला भाग है। 'स्त्री 2' में मूल फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका को आगे बढ़ाया है। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए हैं। फिल्म मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स को आगे बढ़ाती है, जिसके तहत वरुण धवन की 'भेड़िया 2' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'वैंपायर्स ऑफ विजयनगर' भी आने वाली है।
Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर आज मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई, जानें सिख सुमदाय क्यों उतरा विरोध में
बात करें राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की, तो वह 'स्त्री 2' के बाद अब एक गैंगस्टर ड्रामा में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल में ही अपनी आगामी फिल्म 'मालिक' का पोस्टर साझा किया है। स्त्री 2 में हंसाने के बाद अब वह अपने एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। अपने 31वें जन्मदिन पर अभिनेता ने आगामी फिल्म का पोस्टर साझा किया है। अभिनेता ने इस फिल्म का पोस्ट साझा करते हुए लिखा,"मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है, जल्दी ही मुलाकात होगी।"
Box Office Collection: 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने को तैयार 'स्त्री 2', वीकएंड पर चमकी 'खेल खेल में'