फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर: अभिनेता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, पति के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Mon, 28 Sep 2026 09:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Sep 2026 09:00 PM IST
सार

Alia Birthday Wish To Ranbir:  रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक शानदार पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt shares romantic pic with Ranbir Kapoor at his 44th birthday nice moment with Raha
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें आलिया और रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। आलिया भट्ट ने तस्वीरों के जरिए अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीरों के साथ उन्होंने प्यारा कैप्शन लिखा है।
Alia Bhatt shares romantic pic with Ranbir Kapoor at his 44th birthday nice moment with Raha
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अपने पति रणबीर के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में हैं। एक तस्वीर में वह रणबीर के साथ डेट पर निकली हैं। एक और तस्वीर में रणबीर ने अपनी बेटी राहा को गोद में लिया है। वहीं एक तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में खड़े हैं। उन्होंने बालकनी से रणबीर की एक तस्वीर ली है। 

रणबीर कपूर @44: कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? पापा की परछाई से अपनी पहचान बनाने तक; कैसा रहा अभिनेता का सफर?

Alia Bhatt shares romantic pic with Ranbir Kapoor at his 44th birthday nice moment with Raha
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
क्या है पोस्ट का कैप्शन?
तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा 'मासूम पति।' आलिया की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली बधाई।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप लोग बहुत प्यारे हो।' एक और यूजर ने लिखा 'आपकी गैलरी में रणबीर को देखना बहुत अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt shares romantic pic with Ranbir Kapoor at his 44th birthday nice moment with Raha
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कब हुई रणबीर-आलिया की शादी? 
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर में नजदीकियां बढ़ीं। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने रणबीर के घर पर सादगी से शादी की। साल 2022 में दोनों ने बेटी राहा का स्वागत किया। पिछले साल नवंबर से वह अपने नए घर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
Alia Bhatt shares romantic pic with Ranbir Kapoor at his 44th birthday nice moment with Raha
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया और रणबीर का वर्कफ्रंट
  • आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' में एक-साथ नजर आए थे। 
  • दोनों कलाकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक-साथ नजर आने वाले हैं।
  • इसमें विक्की कौशल भी अहम किरदार में हैं।
  • मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी को गुप्त रखा है। मगर रिपोर्ट्स में 'लव एंड वॉर' को एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा बताया गया है। 
  • उन्होंने पहले संकेत दिया था कि रणबीर और विक्की इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed