फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome To The Jungle: पांचवें दिन तोड़ा 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड, जानें 'वेलकम टू द जंगल' का कुल कलेक्शन

Tue, 30 Jun 2026 08:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 30 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5: वीकएंड के बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं यह फिल्म 'भूत बंगला' से कितना पीछे है। 

विज्ञापन
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5 know total earning of Akshay Kumar Film
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत के बाद इस फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने आज पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया?
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5 know total earning of Akshay Kumar Film
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम
'वेलकम 3' का टोटल कलेक्शन
आज खबर लिखे जाने तक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.41 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा सितारे हैं।

Divya Suresh: कन्नड़ अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सड़क पर हुई ऐसी घटना; पुलिस से पूछा सवाल

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5 know total earning of Akshay Kumar Film
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम 3' का अब तक का कलेक्शन
  • रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे दिन शनिवार का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा।
  • वहीं तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपये कमा डाले।
  • चौथे दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5 know total earning of Akshay Kumar Film
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' जहां भारत में अच्छी कमाई कर रही है, वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी नोट छाप रही है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 106.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है। इस तरह से देखें तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5 know total earning of Akshay Kumar Film
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
भूत बंगला से मुकाबला
अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे। इस फिल्म ने पांचवें दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांच दिनों में इस फिल्म ने कुल 72.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से देखें तो फिल्म 'वेलकम दू द जंगल' अच्छा कलेक्शन कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed