फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Sethupathi: गली बॉय को ऑस्कर के लिए भेजे जाने पर खफा हो गए थे विजय सेतुपति, बड़े खुलासे से सबको किया दंग

Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

'गली बॉय' का 92वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत से आधिकारिक चयन हुआ था। हालांकि, इसे लेकर विजय सेतुपति बेहद नाराज हुए थे। अभिनेता ने अब बड़े खुलासे से हर किसी को दंग कर दिया है। 

विज्ञापन
Vijay Sethupathi was upset when Gully Boy sent for Oscar Merry Christmas actor gave the reason details inside
गली बॉय-विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विजय सेतुपति की पाइपलाइन में कई तमिल फिल्में हैं। साथ ही वह हिंदी बेल्ट की फिल्मों में शानदार काम कर नॉर्थ के दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना रहे हैं। हाल ही में अभिनेता को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' में विलेन की भूमिका निभाते देखा गया था। आने वाले दिनों में विजय, कटरीना कैफ के साथ 'मेरी क्रिसमस' में नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने कथित तौर पर अपनी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक को ऑस्कर न भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर की है। 

Vijay Sethupathi was upset when Gully Boy sent for Oscar Merry Christmas actor gave the reason details inside
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विजय सेतुपति को साल 2019 की तमिल फिल्म 'सुपर डीलक्स' में शिल्पा नामक ट्रांसपर्सन की भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा मिली थी। अभिनेता के फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म ऑस्कर के लिए भारत का आधिकारिक चयन होगी, लेकिन इसके बजाए रणवीर सिंह की 'गली बॉय' को ऑस्कर के लिए भेजा गया था, जिसे जानकर विजय सेतुपति दंग रह गए थे।

Vijay Sethupathi was upset when Gully Boy sent for Oscar Merry Christmas actor gave the reason details inside
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बारे में बात करते हुए, विजय ने एक इवेंट में कहा, 'यह मेरे और सुपर डीलक्स की टीम के लिए दिल तोड़ने वाला था। मैं टूट गया था, लेकिन यह राजनीति है। हम जानते हैं कि कुछ हुआ है। ऐसा इसलिए नहीं कि मैं उस फिल्म में था। अगर मैं उस फिल्म में नहीं होता तो भी मैं चाहता कि वह फिल्म वहां जाए। बीच में कुछ हुआ और मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता। यह अनावश्यक है।'

Babil Khan: इरफान के जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे बाबिल, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi was upset when Gully Boy sent for Oscar Merry Christmas actor gave the reason details inside
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला मुंबई

त्यागराजन कुमारराजा द्वारा निर्देशित 'सुपर डीलक्स' में विजय, फहाद फासिल, सामंथा रुथ प्रभु, राम्या कृष्णन, मिस्किन, मिर्नलिनी रवि और अन्य स्टार कलाकार शामिल थे। 'सुपर डीलक्स' किरदार शिल्पा की कहानी है। विजय के अलावा, अश्वंत अशोककुमार को बेटे रसुकुट्टी की भूमिका निभाने के लिए सराहना मिली। विजय ने फिल्म के लिए बेस्ट को-स्टार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

Nawazuddin Siddiqui: 15 करोड़ की ‘संजीवनी’, आमने सामने वेंकटेश और नवाज, खेल दिलचस्प होने वाला है...

विज्ञापन
Vijay Sethupathi was upset when Gully Boy sent for Oscar Merry Christmas actor gave the reason details inside
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को पोंगल के अवसर पर स्क्रीन पर दस्तक देगी। फिल्म को तमिल और हिंदी में एक साथ शूट किया गया था। फिल्म के लिए संगीत प्रीतम और डेनियल बी जॉर्ज ने तैयार किया है। निर्माताओं ने फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए दोनों भाषाओं में अलग-अलग ट्रेलर जारी किए।

Masti 4: मस्ती की चौथी किस्त के लिए साथ आएंगे रितेश-आफताब और विवेक? जानें कॉमेडी फ्रेंचाइजी पर बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed