करवा चौथ 2026: ‘खूबसूरत परंपराएं', प्रियंका-रकुल से लेकर शिल्पा तक, इन सेलेब्स ने मनाया त्योहार; देखें फोटोज
- करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लिए भी खास रहा।
- इस मौके पर प्रियंका, शिल्पा शेट्टी समेत कई अभिनेत्रियों ने त्योहार मनाकर तस्वीरें साझा कीं।
- इस खबर में तस्वीरों के साथ देखिए सेलेब्स ने करवा चौथ कैसे मनाया।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा लाल सूट में दिखीं खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर लाल रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना। लाल रंग के सूट और मैचिंग दुपट्टे में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ करवा चौथ की रस्म निभाती नजर आईं। एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी भी लाल रंग के कपड़ों में दिखाई दीं।
शिल्पा शेट्टी भी करवा चौथ पर पारंपरिक लुक में नजर आईं। अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे और लाल रंग की कढ़ाई की गई थी। माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ शिल्पा का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने भी पति जैकी भगनानी ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। दोनों ने साथ में खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को त्योहार की बधाई भी दी।
रवि किशन
बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति किशन शुक्ला के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। दोनों ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर करवा चौथ की पूजा की और रस्में निभाने के बाद रवि किशन की पत्नी ने अपना व्रत खोला।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी करवा चौथ मनाकर अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने पति स्टेबिन बेन के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं, जहां कपल काफी प्यारे पोज देता दिखा।