फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding Greece Ceremony Chennai Reception And More Details

अनिरुद्ध और काव्या की शादी: विदेश में लेंगे सात फेरे, यहां होगा ग्रैंड रिसेप्शन; निमंत्रण पत्र हुआ वायरल

Wed, 28 Oct 2026 03:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 28 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • इस बीच, कपल के चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन का निमंत्रण पत्र भी वायरल हो गया है।
  • जानें कहां तक पहुंची शादी की तैयारी। 

विज्ञापन
Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding Greece Ceremony Chennai Reception And More Details
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं, दोनों की शादी और रिसेप्शन को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


ग्रीस में शादी, चेन्नई में होगा रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी 10 और 11 नवंबर को हो सकती है। इस समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हालांकि, शादी की तारीख और ग्रीस में होने वाले समारोह की जगह को लेकर अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं, चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्यक्रम 21 नवंबर को आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में राजनीति, फिल्म और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding Greece Ceremony Chennai Reception And More Details
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
बारोक डिजाइन वाला रिसेप्शन का कार्ड हुआ वायरल
अनिरुद्ध और काव्या की शादी की चर्चाओं के बीच उनके रिसेप्शन का खास निमंत्रण पत्र भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस कार्ड को रंजनी अयंगर के डिजाइन स्टूडियो 'पिंक व्हिसल मैन' ने तैयार किया है।

इस निमंत्रण पत्र को आइवरी और हल्के नीले रंग के बॉक्स में रखा गया है। इसमें उभरी हुई डिजाइन, बारीक सजावट और पुराने दौर की शाही मुहर जैसी खासियतें दिखाई देती हैं।

कार्ड का डिजाइन बारोक शैली से प्रेरित बताया जा रहा है। इसकी खास बनावट और शाही अंदाज इसे दूसरे निमंत्रण पत्रों से अलग बनाते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग इसके डिजाइन और भव्य अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।

हालांकि, रिसेप्शन के निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद भी शादी से जुड़ी कई अहम जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pink Whistle Man By Ranjani (@pinkwhistleman)

कब होगी शादी?
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन की डेट सामने आ चुकी है। मगर, शादी की डेट का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकती है।

कौन हैं काव्या मारन? 
काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वे सन ग्रुप के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी, सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। आईपीएल मैचों में अक्सर काव्या को देखा जाता है। 

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding Greece Ceremony Chennai Reception And More Details
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध  को सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया।

शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है।

इसके अलावा साल के आखिर में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध ने जो फिल्में बनाईं, उनमें से अधिकांश फिल्में उनके होने वाले ससुर कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस की हैं।

ये भी पढ़ें- ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल: फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed