फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Muntashir says I did not write qawwalis defends Adipurush songs

'कव्वाली तो नहीं लिखी': मनोज मुंतशिर ने किया 'आदिपुरुष' के गानों का बचाव, बिना नाम लिए साधा किस पर निशाना?

Thu, 29 Oct 2026 09:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 Oct 2026 09:28 AM IST
सार

  • Manoj Muntashir: हाल ही में 'रामायण' का गाना 'मंगल रंग' रिलीज हुआ है। इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।
  • यूजर्स ने इन गानों की तुलना 'आदिपुरुष' के गानों से की, जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखा था।
  • इस पर मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' के गानों को लेकर एक पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
Manoj Muntashir says I did not write qawwalis defends Adipurush songs
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' से तुलना करते हुए 'आदिपुरुष' के गानों पर सवाल उठा रहे हैं। गीतकार और संवाद लेखक ने माना कि प्रभास की 2023 वाली यह फिल्म बहुत खराब थी और इसके संवाद तो और भी बुरे थे, मगर उनका कहना है कि इसके गाने पूरी श्रद्धा के साथ लिखे गए थे, इसलिए उन पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यूजर्स ने उठाए सवाल
यह विवाद 25 अक्तूबर को शुरू हुआ, जब मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' का गाना 'तू है शीतल धारा' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उसी दिन 'रामायण' की टीम ने 'मंगल रंग' गाना रिलीज किया, जिसके बाद कई यूजर्स ने इसके समय (टाइमिंग) पर सवाल उठाए और 'आदिपुरुष' के उन संवादों का जिक्र किया, जिन्हें लेकर मुंतशिर की काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

Manoj Muntashir says I did not write qawwalis defends Adipurush songs
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' के गानों पर कैसी प्रतिक्रिया मिली?
'रामायण पार्ट वन' के गानों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इन गानों को ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने संगीत दिया है। कुछ लोगों ने शुरुआत में इनकी आलोचना की। यूजर्स का इल्जाम था गानों में 'कुन फाया कुन' कव्वाली वाली धुन जैसा म्यूजिक है। हालांकि बाद में दर्शकों को यह गाने पसंद आने लगे। 'मंगल रंग' को मिली प्रतिक्रिया और 'आदिपुरुष' के प्रचार की तुलना करने वाली एक रिपोर्ट पर मुंतशिर की नजर पड़ी और उन्होंने इसका जवाब दिया।

बॉक्स ऑफिस: क्या कम होने लगा 'जेलर 2' का क्रेज? 'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत पस्त; जानें 'उड़ता तीर' का हाल

विज्ञापन

Manoj Muntashir says I did not write qawwalis defends Adipurush songs
रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले मनोज मुंतशिर?
एक्स पर मनोज मुंतशिर ने लिखा, 'मनोज मुंतशिर स्टाइल का स्टंट? खुद को सबसे बेहतरीन बताने वाले न्यूज चैनल ने उतनी ही अज्ञानता भरी बात कही है, जितनी कि अनपढ़ भीड़ करती है।' इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा पूरी फिल्म का बचाव करने का नहीं है। उन्होंने लिखा, 'भाई काश मेरा वह स्टंट 'रामायण' के गानों में भी दोहराया गया होता। 'आदिपुरुष' एक बहुत खराब फिल्म थी, इसके संवाद और भी बुरे थे मगर इसके गाने, इन्हें तो देश का हर बच्चा गाता है। कभी अयोध्या जाकर देखिए, वहां हर गली में आपको 'आदिपुरुष' के ही गाने बजते सुनाई देंगे।'

विज्ञापन

मुंतशिर ने किया गानों का बचाव
मुंतशिर ने उस आलोचना का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि इन गानों में उस श्रद्धा की कमी है। उन्होंने लिखा, 'मुझसे एक गलती हुई थी। मैंने इसके लिए राम भक्तों से कई बार माफी मांगी है और मुझे क्षमा भी मिल गई है, मगर गानों पर सवाल न उठाएं। उनमें भक्ति, समर्पण या काव्य-रचना की कोई कमी नहीं थी। मैंने राम के लिए कोई बच्चों की कविताएं या कव्वालियां नहीं लिखी थीं। लोग समझदार हैं, वे जानते हैं कि किसकी क्या अहमियत है।'

Manoj Muntashir says I did not write qawwalis defends Adipurush songs
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' के बारे में जानकारी
  • ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' जून 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • इसमें प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। 
  • हिंदू महाकाव्य 'रामायण' से प्रेरित इस फिल्म को संवादों, विजुअल इफेक्ट्स और किरदारों के चित्रण को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा। 
  • विरोध के बाद, फिल्म निर्माताओं ने कुछ संवादों में बदलाव किए और बाद में मुंतशिर ने उन पंक्तियों के लिए माफी मांगी।

Manoj Muntashir says I did not write qawwalis defends Adipurush songs
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' के बारे में जानकारी
  • नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसे दो भागों में बनाया जा रहा है। 
  • इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, यश रावण के रूप में और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगे।
  • इसका पहला भाग दिवाली से ठीक पहले, 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग 2028 में।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed