फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babil Khan shares a throwback photo and pens heartwarming note on father irrfan khan 57th birth anniversary

Babil Khan: इरफान के जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे बाबिल, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sun, 07 Jan 2024 10:09 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 07 Jan 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Babil Khan shares a throwback photo and pens heartwarming note on father irrfan khan 57th birth anniversary
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : social media
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान का आज जन्मदिवस है। आज अभिनेता हमारे बीच होते, तो 57वां जन्मदिन मनाते। उनके जन्मदिन पर आज हर कोई भावुक है और उन्हें याद कर रहा है। ऐसे में यह दिन उनके परिवार के लिए और भी ज्यादा मुश्किल है। इरफान के जन्मदिन पर उनके बेटे बाबिल खान ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा कर दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर कही यह बात 
बाबिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में इरफान के साथ निर्देशक अनूप सिंह नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 2017 में द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स के सेट की बताई जा रही है। तस्वीर में दिवंगत अभिनेता इरफान को निर्देशक को केक खिलाते हुए देखा जा सकता है। अपने दिवंगत पिता की तस्वीर साझा करते हुए बाबिल ने लिखा, 'एक ऐसे शख्स का जश्न मना रहा हूं, जो हमेशा अपना जन्मदिन भूल जाता था।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Mandir: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, मिला निमंत्रण

अनुप सिंह ने इरफान को किया याद
दूसरी ओर, निर्देशक अनुप सिंह ने भी वही तस्वीर साझा की और लिखा, 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स, 2017 की शूटिंग के अंत के करीब इरफान का जन्मदिन मना रहा हूं। उनका लुक, मुस्कान, कंधे पर हाथ, केक का स्वाद, रेगिस्तान की खुशबू और टीम का उत्साह बना रहता है। यह तस्वीर दुख को स्वीकार करने और उनके साथ सामंजस्य बिठाने में मदद करती है। (7 जनवरी, 1967 - 29 अप्रैल, 2020)।'

View this post on Instagram

A post shared by Anup Singh (@wanderingfilmcompany)



बाबिल का वर्कफ्रंट
बता दें कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान का शानदार करियर 30 वर्षों से अधिक समय तक चला। उन्होंने न केवल बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया बल्कि द दार्जिलिंग लिमिटेड, स्लमडॉग मिलियनेयर, द अमेजिंग स्पाइडर-मैन, लाइफ ऑफ पाई, जुरासिक वर्ल्ड, इन्फर्नो समेत कई फिल्मों में काम किया था। बाबिल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता ने काला से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में, उन्हें के के मेनन, आर. माधवन, दिव्येंदु और अन्य के साथ द रेलवे मेन में देखा गया था। यह सीरीज भोपाल की गैस त्रासदी घटना पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: 15 करोड़ की ‘संजीवनी’, आमने सामने वेंकटेश और नवाज, खेल दिलचस्प होने वाला है...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed