फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: क्या कम होने लगा 'जेलर 2' का क्रेज? 'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत पस्त; जानें 'उड़ता तीर' का हाल

Thu, 29 Oct 2026 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 Oct 2026 08:51 AM IST
सार

  • Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है।
  • इसके अलावा 'उड़ता तीर', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं।
  • जानिए बुधवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
jailer 2 box office collection total earning of udta teer and nayi navelli on Wednesday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच खींचतान जारी है। हालांकि सबसे ज्यादा कमाई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' कर रही है। वहीं 'उड़ता तीर', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हैं। इस खबर में जानिए इन सभी फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
jailer 2 box office collection total earning of udta teer and nayi navelli on Wednesday
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2' का जलवा बरकरार 
  • सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छी कमाई कर रही है।
  • सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद इसकी कमाई जारी है।
  • मंगलवार को इसने 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • बुधवार को फिल्म का कलेक्शन घटा है और इसने 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 423.05 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 755.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
jailer 2 box office collection total earning of udta teer and nayi navelli on Wednesday
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 28.65 करोड़ रुपये हो गया है। 

बिग बॉस 20: यंग से हुई गुल्लू की हाथापाई, मचा हंगामा; फैंस कर रहे इस प्रतिभागी को बाहर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
jailer 2 box office collection total earning of udta teer and nayi navelli on Wednesday
यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
लाखों में सिमटी 'नई नवेली' की कमाई 
  • यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है।
  • इसकी कमाई अब लाखों में ही सिमट गई है।
  • मंगलवार को इस फिल्म ने 35 लाख रुपये कमाए थे।
  • बुधवार यानी 13वें दिन इसने महज 23 लाख रुपये की कमाई की है।
  • इसके साथ 13 दिनों में इसने कुल 25.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन
jailer 2 box office collection total earning of udta teer and nayi navelli on Wednesday
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
कितनी हुई 'प्रहार' की कमाई?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। शुरू से ही इस फिल्म की कमाई धीमी रही। बुधवार को इस फिल्म ने 29  लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 21.29 करोड़ रुपये हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed