अजित कुमार और तृषा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' 6 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं। खास तौर पर तमिलनाडु में फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है।
Priyanka-Mannara: भाई के मेहंदी समारोह की छाईं प्रियंका-मनारा, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने
2 of 5
विदामुयार्ची
- फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
कब और कहां देख सकेंगे?
जो दर्शक घर बैठे इस फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए भी एक खुशखबरी सामने आई है। 'विदामुयार्ची' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसका डिजिटल प्रीमियर मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है।
Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल
3 of 5
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
नेटफ्लिक्स ने दी थी जानकारी
यह घोषणा नेटफ्लिक्स ने जनवरी में अपनी आगामी रिलीज स्लेट का हिस्सा बताते हुए की थी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के बारे में एक पोस्ट करते हुए लिखा था, "अजित कुमार वापसी कर चुके हैं, यह साबित करते हुए कि 'विदामुयार्ची' कभी भी नाकाम क्यों नहीं होत।!"
4 of 5
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
कुछ ऐसी है कहानी
कहानी की बात करें तो यह फिल्म शादीशुदा कपल अर्जुन और कायल के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों अलग होने से पहले एक आखिरी यात्रा पर जाने का निर्णय लेते हैं, लेकिन उनकी यात्रा एक खतरनाक मोड़ पर उस समय आ जाती है, जब उनकी कार अजरबैजान के एक सुनसान इलाके में खराब हो जाती है। इस दौरान कायल रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है और अर्जुन उन्हें खोजने के लिए निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान वह कई चौंकाने वाली घटनाओं का सामना करता है। यह फिल्म जॉनाथन मोस्टोव की 'ब्रेकडाउन' से प्रेरित बताई जा रही है।
5 of 5
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
ये सितारे भी हैं मौजूद
फिल्म की कास्ट में अजित कुमार के साथ-साथ अर्जुन सरजा, रेजिना कासांद्र, और आरव जैसी प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। ओम प्रकाश ने फिल्म का छायांकन किया है। वहीं, एन बी श्रीकांत ने फिल्म का संपादन और अनिरुद्ध रविचंदर इसे अपने संगीत से सजाया है।