विजय स्टारर फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। चूंकि तमिलनाडु सरकार राज्य में इस समय तड़के सुबह के शो की अनुमति नहीं दे रही है, इसलिए लियो के शो सुबह सात से आठ बजे से ही शुरू हो सकेंगे। इससे पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर को भी ऐसी ही परमिशन दी गई थी।
Bollywood Actress: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, करोड़ों में करते हैं व्यापार
2 of 5
लियो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लियो' निर्माताओं ने तमिलनाडु सरकार को एक अनुरोध प्रस्तुत कर फिल्म के सुबह के शो की अनुमति मांगी थी, जिसे तमिलनाडु सरकार ने राज्य में अनुमति दे दी है। फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो (एफडीएफएस) को 19 अक्टूबर की सुबह 7 बजे शुरू करने की अनुमति दी गई है, जिससे सिनेमाघरों को प्रति दिन पांच शो की अनुमति मिल जाएगी।
3 of 5
लियो
- फोटो : social media
आमतौर पर 14-ए क्लॉज के अनुसार सिनेमाघरों को एक दिन में केवल 4 शो करने की अनुमति होती है। फिल्म के लिए एफडीएफएस को शुरुआती दिन सुबह 10 बजे या 11 बजे शुरू होना चाहिए था, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 'लियो' के लिए छूट की घोषणा की है।
4 of 5
'लियो'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को 19.10.2023 से 24.10.2023 तक प्रति दिन पांच शो करने की अनुमति दी गई है। 'लियो' का पहला शो यूएसए में होगा, फिल्म का प्रीमियर 19 अक्टूबर को सुबह 4 बजे होना है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है, क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर पूरी दुनिया में रिलीज किया जा रहा है।
5 of 5
लियो की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'लियो' में मुख्य भूमिका में विजय के साथ संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, प्रिया आनंद, मैथ्यू थॉमस, मैसस्किन और मंसूर अली खान भी हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार किया है। इस फिल्म के अलावा लोकेश अपनी आगामी फिल्म थलाइवर 171 को लेकर भी चर्चा में हैं।
Kalki 2898 AD: बर्थडे पर शहंशाह के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कल्कि 2898' एडी से सामने आया अमिताभ का फर्स्ट लुक