Tamannaah Bhatia: साउथ फिल्मों में पुरुष प्रधानता पर तमन्ना भाटिया का खुलासा, बताया- कैसे पड़ता है जूझना
अभिनेत्री ने आगे बताया कि, 'ऐसा कहने के बाद, मैं एक ऐसे प्वाइंट पर आ गई जहां मैंने उन हिस्सों को करना बंद कर दिया। मैंने ऐसी फिल्मों का हिस्सा न बनने के का प्रयास करना शुरू कर दिया, जहां पुरुषत्व का जश्न इस हद तक मनाया जाता है कि यह झेला न जा सके।' अभिनेत्री ने साउथ की तरह बॉलीवुड में सफलता नहीं मिलने पर भी खुलकर बात की।
Khufiya SRK: ‘खुफिया’ में शाहरुख के रोल को लेकर ‘अमर उजाला’ की पड़ताल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई
तमन्ना भाटिया को आखिरी बार वेब सीरीज 'आखिरी सच' में काम करते हुए देखा गया था। रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित और निर्विकार फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस सीरीज में अभिषेक बनर्जी, शिविन नारंग, दानिश इकबाल, निशु दीक्षित, कृति विज और संजीव चोपड़ा भी हैं। तमन्ना भाटिया को अगली बार फिल्म 'वेदा' में काम करते हुए देखा जाएगा। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम, शारवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी भी हैं और यह 2024 में रिलीज होगी।
Gadar 2 Vs Jawan: तारा सिंह के सिर सज गया नंबर वन मूवी का ताज, ‘गदर 2’ ने शाहरुख की ‘पठान’ को पछाड़ा